Benipur News: नल-जल योजना ठप होने पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सकरी-धरौड़ा मुख्य मार्ग जाम कर नल-जल योजना बहाल करने की मांग करते ग्रामीण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हावीभौआर पंचायत में नल-जल योजना की जलापूर्ति ठप होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सकरी-धरौड़ा मुख्य मार्ग जाम कर दिया. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम समाप्त हुआ और आरोपित को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

Benipur News: प्रखंड की हावीभौआर पंचायत के वार्ड संख्या-7 में नल-जल योजना की जलापूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को सकरी-धरौड़ा मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा. प्रदर्शनकारी शीघ्र जलापूर्ति बहाल करने और जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

विज्ञापन

पाइप क्षतिग्रस्त होने से बंद हुई थी जलापूर्ति

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वार्ड निवासी विद्या कुवंर द्वारा नल-जल योजना की पाइप कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त किए जाने के कारण पूरे वार्ड की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई. इसके चलते लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया.

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद खुला जाम

सड़क जाम की सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और यातायात सामान्य कराया. इसके बाद क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत कराकर जलापूर्ति भी बहाल कर दी गई, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली.

आरोपित गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच

एसडीपीओ वासुकीनाथ झा के निर्देश पर पुलिस ने आरोपित विद्या कुवंर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी.

वहीं, गिरफ्तार विद्या कुवंर का कहना है कि उनकी सहमति के बिना उनकी निजी जमीन में नल-जल योजना की पाइप बिछाई गई थी. उन्होंने अपनी जमीन खाली कराने के उद्देश्य से पाइप को क्षतिग्रस्त किया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन