Darbhanga News: कठरा धार में डूबा सहनी टोला का किशोर

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:कठरा सहनी टोला निवासी अर्जुन मुखिया के पुत्र अंकित मुखिया (12) रविवार को कठरा धार में डूब गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: तारडीह. प्रखंड के कठरा सहनी टोला निवासी अर्जुन मुखिया के पुत्र अंकित मुखिया (12) रविवार को कठरा धार में डूब गया. बताया गया कि दोपहर करीब एक बजे अंकित वहां अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए गया था. नदी पर बने गेट से छलांग लगा नहाने लगे. संभवतः इसी में वह नदी में डूब गया. जानकारी मिलते ही बीडीओ प्रीति कुमारी व सीओ दिलीप कुमार गुप्ता पहुंचे. शव को नदी से निकालने के लिए भरी मशक्कत करनी पड़ रही थी. गोताखोरों की मदद ली जा रही थी. छह घंटे बाद भी समाचार लिखे जाने तक शव बरामद हुआ था. जिला से एनडीआरएफ की विशेष टेक्निकल टीम को बुलाया गया. सीओ गुप्ता ने बताया कि विशेष टेक्निकल टीम को दरभंगा से बुलाया जा रहा है. नदी पर बने फाटक के गेट को खोला गया है. उसमें से पानी बाहर निकालने का प्रयास चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन