Darbhanga News: अयोध्या में रामलला के स्थापन की तीसरी वर्षगांठ पर आज निकलेगी विशेष यात्रा

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:अयोध्या में सदियों के संघर्ष के पश्चात जन्मभूमि पर रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की 22 दिसंबर को तीसरी वर्षगांठ मनायी जायेगी.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. अयोध्या में सदियों के संघर्ष के पश्चात जन्मभूमि पर रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की 22 दिसंबर को तीसरी वर्षगांठ मनायी जायेगी. इसे लेकर रविवार को राम उत्सव संकीर्तन पदयात्रा संस्था की ओर से राम-जानकी हनुमान मंदिर में बैठक हुई. रीता सिंह की अध्यक्षता में 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे कर्पूरी चौक से इस मौके पर भव्य विशेष यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया. इसके माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्श, मर्यादा एवं सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा. मौके पर पुरानी कमेटी को भंग कर नयी कमेटी बनायी गयी. इसमें कार्यक्रम के संयेाजक राजीव प्रकाश मधुकर, किंग क्लब के अध्यक्ष विनय गोस्वामी, कार्यक्रम के सह संयोजक अमर सहनी, कृष्ण महतो, विकास कुमार सहनी, साहिल कुमार आदि को दायित्व सौंपा गया. संरक्षक मंडल में रीता सिंह के अतिरिक्त राम मनोहर प्रसाद, प्रदीप गुप्ता, पप्पू चौधरी, नीलू सहनी, परशुराम साह, पंकज बारी, विक्की साह, नारायण मिश्र, संदीप कुमार, मनमोहन सरावगी, दिलीप कुमार साह आदि सम्मिलित किये गये. इसके अलावा शोभा यात्रा प्रभारी आदित्य मोनू, सौरभ सुमन, विशाल कुमार, शंकर कुमार, मोहन बारी आदि को बनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन