Darbhanga News: सिंह पर एक कमल राजित, ताहि उपर भगवती मां

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 30 Sep 2025 10:49 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:शक्ति उपासक मिथिलावासियों का उत्साह चरम पर है. देवी दुर्गा की उपासना में पूरा श्रद्धालु समाज डूबा हुआ है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. शक्ति उपासक मिथिलावासियों का उत्साह चरम पर है. देवी दुर्गा की उपासना में पूरा श्रद्धालु समाज डूबा हुआ है. भगवती का पट खुलने के साथ ही माता के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार सोमवार से ही लगी है. महाष्टमी पर मंगलवार का सैलाब उमड़ पड़ा. दोपहर तक अपेक्षाकृत शांत नजर आ रही शहर की सड़कें शाम ढलते ही श्रद्धालुओं से पट गयी. महिषासुर का मर्दन करती सिंह पर सवार माता दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन कर आशीर्वाद लेने के लिए पूजा पंडालों में भक्तों की कतार लग गयी. कई पूजा पंडालों में प्रवेश के लिए तो श्रद्धालुओं को आधा घंटा से लेकर एक घंटा तक कतार में खड़े रहना पड़ा. इससे पहले सुबह स्नानादि से निवृत्त होकर भगवती दुर्गा की पूजा-अर्चना की. दुर्गा सप्तशती का पाठ किया. माता के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना की. इससे पूर्व बीती आधी रात विधिवत निशा पूजा की गयी. चूनाभट्ठी, लक्ष्मीसागर, धर्मपुर, कटहवाड़ी, हसन चक, भगत सिंह चौक, कादिराबाद, आजमनगर, शिवधारा, शुभंकरपुर, उर्दू नीम चौक, दरभंगा जंक्शन, दरभंगा स्टेशन चौक, बंगला स्कूल, वीणा पाणि कल्ब, दोनार, अललपट्टी, बेता, रामपुर रहमगंज, बेलवागंज, मौलागंज, केएम टैंक, सैदनगर, चट्टी चौक सहित अन्य सार्वजनिक पूजा पंडालों में आचार्य के नेतृत्व में विधानपूर्वक पूजन किया गया. श्यामा मंदिर, सैदनगर काली मंदिर, कंकाली मंदिर, म्लेच्छ मर्दिनी मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में भी विधि-विधानपूर्वक निशा पूजा की गयी. वैसे तो दिनभर पूजन स्थलों पर भक्तों की कतार लगी रही, लेकिन शाम ढलने के साथ इसमें काफी वृद्धि हो गयी. रात करीब आठ बजे के बाद तो पंडालों में तिल रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी. मिर्जापुर, हसनचक, कटहलवाड़ी, दोनार, भगत सिंह चौक आदि स्थलों पर भीड़ कुछ अधिक नजर आयी. रात ढलने के साथ भीड़ में इजाफा ही होता चला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन