कार्यक्रम. भाजपा नेताओं ने सरकार को घेरा

Published at :02 Jun 2017 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यक्रम. भाजपा नेताओं ने सरकार को घेरा

अलीनगर : भाजपा मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गड़ौल पंचायत के बूथ नंबर 71, 72, 73 एवं 74 के अंतर्गत घर- घर जाकर लोगों से मिलकर केंद्र सरकार की उपलब्धि के बारे में जानकारी दी. साथ ही नए सदस्यों को जोड़ने का काम भी किया गया. इस […]

विज्ञापन

अलीनगर : भाजपा मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गड़ौल पंचायत के बूथ नंबर 71, 72, 73 एवं 74 के अंतर्गत घर- घर जाकर लोगों से मिलकर केंद्र सरकार की उपलब्धि के बारे में जानकारी दी. साथ ही नए सदस्यों को जोड़ने का काम भी किया गया. इस दौरान जिला महामंत्री संजीव साह भी मौजूद थे.

जनसंपर्क के दौरान चौपाल भी लगाया गया. इसमें संजीव साह ने केन्द्र सरकार की उपलब्धि को बताते हुए कहा कि देश ही नहीं विदेश में भी मोदी जी का डंका बज रहा है. कहा कि प्रदेश सरकार ने छात्रों के भविष्य को बर्बाद करके रख दिया है. अब यहां सिर्फ हत्या लूट बलात्कार ही हो रहा है. विकास की कहीं कोई चर्चा नहीं है. लोग पलायन के लिए मजबूर हैं. कार्यक्रम में छेदी मुखिया, चन्द्रमोहन कुमार, राजेश कुमार, छोटे यादव, परबेज आलम, संतोष पासवान, राजेन्द्र मुखिया एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थिति थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन