दरभंगा में घर से बुलाकर टेलर मास्टर की हत्या, मां और भाई पर भी हुआ जानलेवा हमला
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Apr 2026 7:11 PM
दरभंगा में घर से बुलाकर टेलर मास्टर की हत्या (सांकेतिक फोटो)
Darbhanga Tailor Murder: दरभंगा के मनिहास गांव में टेलर मास्टर जहांगीर आलम की बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. उसे बचाने पहुंचे भाई, चचेरे भाई और मां भी घायल हो गए. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है.
Darbhanga Tailor Murder: बिहार के दरभंगा जिले में रविवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. सिमरी थाना के मनिहास गांव में बदमाशों ने एक टेलर मास्टर को घर से बुलाकर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई, चचेरे भाई और मां भी हमले में घायल हो गए.
परिवारवालों ने क्या बताया
मृतक की पहचान 27 वर्षीय जहांगीर आलम के रूप में हुई है.ये पेशे से टेलर मास्टर थे. परिवार के लोगों ने बताया कि दिन में ही उसका कुछ लोगों से विवाद हुआ था, लेकिन मामला इतना बढ़ जाएगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था. देर शाम पड़ोसी गांव बसतवाड़ा से आधा दर्जन से ज्यादा लोग हथियार लेकर उसके घर पहुंचे. हमलावरों के पास हॉकी स्टिक, डंडे और बांस भी थे.
परिजनों के मुताबिक, बदमाशों ने पहले जहांगीर को घर से बाहर बुलाया और विरोध करने पर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जब उसका भाई फरमूद आलम और चचेरा भाई दस्तगीर आलम बचाने पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया गया. मां कौशर खातून बीच में आईं तो उन्हें धक्का देकर गिरा दिया गया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
एक आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही सिमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. घायलों को इलाज के लिए दरभंगा रेफर किया गया है. पुलिस ने इस मामले में बसतवाड़ा निवासी मो. आदिल को गिरफ्तार कर लिया है. एसएफएल टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. पुलिस का कहना है कि हत्या की असली वजह पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है.
इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार के खून-पसीने से बनी है जेडीयू, संजय झा बोले- आगे भी पार्टी को करेंगे मजबूत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










