398 बोतल विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jun 2017 9:47 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : एसएसपी सत्य वीर सिंह के निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान में लहेरियासराय, बहादुरपुर व रैयाम थाना पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 398 बोतल विदेशी शराब व बीयर का एक कैन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार की है. एएसपी दिलनवाज अहमद ने इसकी पुष्टि […]
विज्ञापन
दरभंगा : एसएसपी सत्य वीर सिंह के निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान में लहेरियासराय, बहादुरपुर व रैयाम थाना पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 398 बोतल विदेशी शराब व बीयर का एक कैन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार की है. एएसपी दिलनवाज अहमद ने इसकी पुष्टि की है.
एएसपी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर पिछले 48 घंटे में विभिन्न थानों की पुलिस ने शराब कारोबारियों के विरूद्ध छापेमारी कर बड़ी सफलता प्राप्त की है. उन्होंने बताया कि बहादुरपुर थानाध्यक्ष राज नारायण सिंह ने गुप्त सूचना पर तारालाही निवासी जगदेव पासवान के पुत्र मनोज पासवान के घर छापेमारी कर 80 एमएल का 240 बोतल व 750 एमएल का 28 बोतल विदेशी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की. बताया कि मनोज अपने घर के लिंटर में तहखाना बनाकर शराब छुपाकर रखे हुये था. बताया कि छापेमारी का भनक लगते ही कारोबारी फरार होने में सफल रहा.
पुलिसकर्मी को दांत काट कियाघायल
लहेरियासराय थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने गुप्त सूचना पर पंडासराय निवासी मुन्नी खातून के घर में छापेमारी कर विदेशी शराब की सात खाली व दो भरा हुआ बोतल बरामद की. पुलिस ने वहां से मुन्नी खातून के पुत्र मो. शमीम व नशे की हालत में बहादुरपुर निवासी मनोज कुमार झा को गिरफ्तार किया है. हालांकि छापेमारी के दौरान पुलिस को विरोध का भी सामना करना पड़ा.
एएसपी ने बताया कि मुन्नी खातून काफी दिनों से शराब का अवैध कारोबार में संलिप्त है. इससे पहले भी उसके घर पर छापेमारी की गई थी. लेकिन वहां से शराब बरामद नहीं हो पायी थी. बीती रात छापेमारी के दौरान मुन्नी खातून की बेटी रिजवाना और पतोहू भुल्ली खातून पुलिस के साथ हाथापाई पर उतारू हो गई. इस क्रम में भुल्ली ने एक पुलिस कर्मी को दांत भी काट लिया.
इसको लेकर तत्काल रिजवाना और भुल्ली खातून को भी हिरासत में ले लिया गया है. इधर रैयाम थानाध्यक्ष पवन कुमार ने गुप्त सूचना पर मधुबनी के रास्ते टेंपो से अवैध शराब लाते टेम्पो चालक अमित पासवान को गिरफ्तार किया. अमित बाबूसलेमपुर निवासी विशेश्वर पासवान के पुत्र बताये जाते हैं.
एएसपी ने बताया कि टेम्पो से नेपाल निर्मित प्रमियम एसी का 120 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में टेम्पो चालक ने बताया कि शराब रैयाम थाना क्षेत्र के रजौड़ा डीह निवासी हरिचरण साह के पुत्र गोपाल साह व प्रदीप महतो का था. उसने यह भी बताया कि टेम्पो पर सलेमपुर निवासी भूमि पासवान के पुत्र राजा पासवान भी था, जो भागने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




