11 बिचौलियों को भेजा गया जेल

दरभंगा : जिला अभिलेखागार में अनिधिकृत रूप से प्रवेश की गुप्त सूचना पर डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह मंगलवार को करीब दो दर्जन से अधिक संदिग्धों को पकड़कर लहेरियासराय थाना पुलिस के हवाले किया था. इस मामले में पुलिस ने छानबीन के बाद 11 बिचौलिये पर लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल […]
दरभंगा : जिला अभिलेखागार में अनिधिकृत रूप से प्रवेश की गुप्त सूचना पर डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह मंगलवार को करीब दो दर्जन से अधिक संदिग्धों को पकड़कर लहेरियासराय थाना पुलिस के हवाले किया था. इस मामले में पुलिस ने छानबीन के बाद 11 बिचौलिये पर लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि जिला अभिलेखागार के प्रधान लिपिक अख्तर अली के आवेदन पर कांड दर्ज किया गया है.
दर्ज प्राथमिकी में बहादुरपुर थाना क्षेत्र निवासी स्व. छठ्ठू झा के पुत्र मनोज कुमार झा, मब्बी ओपी के सिमरा निवासी नागेश्वर साह के पुत्र शिव शंकर साह, सदर थाना के रन्ना निवासी शिवनंदन सिंह के पुत्र रामनरेश सिंह, लहेरियासराय थाना के बीबी पाकर निवासी स्व. विंदेश्वर शर्मा के पुत्र ललित शर्मा, बहादुरपुर के उघरा निवासी बालेश्वर पासवान के पुत्र सुरेन्द्र पासवान, बाजितपुर निवासी लालधारी राय के पुत्र कैलाश प्रसाद राय, बलभद्रपुर निवासी मो. अब्बास के पुत्र मो. जमाल, तारालाही निवासी मो. मुस्तफा के पुत्र मो. हैदर अली, सैदनगर निवासी स्व. योगेन्द्र सहनी के पुत्र रामसेवक सहनी, दुमदुमा निवासी महेन्द्र प्रसाद के पुत्र सुनील कुमार व समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना क्षेत्र के मनवारा निवासी मो. शफीक खां के पुत्र मो. मतीन खान शामिल हैं.
इनके विरुद्ध अभिलेखागार में अवैध रूप से प्रवेश कर जरूरत मंद लोगों से मनमाना पैसे लेकर कर्मियों पर दवाब बनाकर मनमाफिक काम कराने का आरोप लगाया गया है. साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि उक्त लोग जिला अभिलेखागार के रेकर्ड के साथ भी छेड़छाड़ व गायब करने की भी शिकायत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




