दो ट्रकों के बीच भिड़ंत में चालक की दर्दनाक मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 May 2017 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

क्रेन की मदद से निकाला गया ट्रक चालक का शव यूपी के गाजियाबाद का रहनेवाला था ट्रक चालक दरभंगा : दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच 57 पर मंगलवार की सुबह दो ट्रकों की जोरदार टक्कर में एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना पर विवि थाना पुलिस क्रेन की मदद से ट्रक की केबिन में […]
विज्ञापन
क्रेन की मदद से निकाला गया
ट्रक चालक का शव
यूपी के गाजियाबाद का रहनेवाला था ट्रक चालक
दरभंगा : दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच 57 पर मंगलवार की सुबह दो ट्रकों की जोरदार टक्कर में एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना पर विवि थाना पुलिस क्रेन की मदद से ट्रक की केबिन में फंसे चालक के शव को भारी मशक्कत के बाद निकाला.मृतक ट्रक चालक की पहचान यूपी के गाजियाबाद निवासी 45 वर्षीय शंभु कुमार के रूप में हुई है.
पुलिस मृतक के परिजन व ट्रक के मालिक को घटना की सूचना दे दी है. बताया जाता है कि आज सुबह सकरी से मुजफ्फर की ओर जा रही ट्रक दिल्ली मोड़ के समीप सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे से आ रही ट्रक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. साथ ही ट्रक चालक केबिन में ही दबकर काल के गाल में समा गया. स्थानीय लोगों ने विवि थाना पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलने पर विवि थानाध्यक्ष अजीत कुमार राय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. प्रयास के बाद भी ट्रक में फंसे चालक का शव नहीं निकाला जा सका.
इसके बाद पुलिस क्रेन मंगवाकर शव को मशक्कत के बाद ट्रक से निकाला. शव पूरी तरह से क्षत-विक्षप्त हो चुका था. पुलिस शव को कपड़े में बांधकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दी है. इधर घटना के बाद काफी देर तक एनएच 57 के एक लेन पर दिल्ली मोड़ के समीप यातायात अवरूद्ध रहा. थानाध्यक्ष अजीत कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजन और ट्रक के मालिक को दे दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




