काला दूल्हा देख शादी से इनकार, दूसरे युवक से रचायी शादी

Published at :28 May 2017 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
काला दूल्हा देख शादी से इनकार, दूसरे युवक से रचायी शादी

जाले (दरभंगा) : जाले थाना क्षेत्र के जोगियारा पंचायत स्थित चौठाई गांव में बीते शुक्रवार की रात्रि आयी बरात बिना दुल्हन के ही वापस हो गयी. दुल्हन ने ठीक सिंदूरदान से पहले ही दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया. लड़की ने बताया कि काले रंग का दूल्हा मुझे पसंद नहीं है. जानकारी के […]

विज्ञापन

जाले (दरभंगा) : जाले थाना क्षेत्र के जोगियारा पंचायत स्थित चौठाई गांव में बीते शुक्रवार की रात्रि आयी बरात बिना दुल्हन के ही वापस हो गयी. दुल्हन ने ठीक सिंदूरदान से पहले ही दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया. लड़की ने बताया कि काले रंग का दूल्हा मुझे पसंद नहीं है. जानकारी के अनुसार, जोगियारा पंचायत के चौठाई टोला निवासी वीरेंद्र मंडल की पुत्री रूपा कुमारी की शादी मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाने के केवटसा बरुआरी गांव निवासी राम नाथ मंडल के पुत्र सरोज मंडल के साथ होना तय हुआ था.

तय समय के अनुसार बेलोरो व स्कार्पियो के साथ बाराती पहुंची. दूल्हे राजा के साथ दरवाजा लगाने की रश्म पूरी की गयी. इधर, बरातियों को नास्ता के बाद भोजन भी कराया गया.ठीक सिंदूरदान से पहले ही लड़की कहने लगी लड़का मुझे पसंद नहीं है. इसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़की से अपने पसंद का लड़का के

बारे में पूछा. दुल्हन ने अपने मझली बहन
दुल्हन ने शादी से
के देवर से शादी की रजामंदी की. मौके पर सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी के हेमावपुर गांव निवासी कामोद मंडल से उस लड़की की शादी सम्पन्न हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन