पुत्र की प्रेमिका को परिजनों ने पीटा

Published at :28 May 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
पुत्र की प्रेमिका को परिजनों ने पीटा

दरभंगा : समस्तीपुर-खगड़िया बार्डर पर गुरूवार को प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार लड़की समस्तीपुर जिला के विथान थाना की है, जबकि लड़का खगड़िया जिले के अलौली थाना का बताया जा रहा है. दोनों में पहले से ही प्रेम प्रसंग की बात लोग बता रहे हैं. बताया जाता है कि लड़की […]

विज्ञापन

दरभंगा : समस्तीपुर-खगड़िया बार्डर पर गुरूवार को प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार लड़की समस्तीपुर जिला के विथान थाना की है, जबकि लड़का खगड़िया जिले के अलौली थाना का बताया जा रहा है. दोनों में पहले से ही प्रेम प्रसंग की बात लोग बता रहे हैं. बताया जाता है कि लड़की गुरुवार को पिता के साथ घर से दूर मकई के खेत से खुट्टी का जलावन लाने गयी थी.

इसी दौरान पिता के आगे बढ़ जाने पर मौका पाकर लड़की को लड़का खगड़िया स्थित अपने घर ले गया. घर पहुंचने पर लड़के का चाचा व पिता ने लड़की को पीटकर घायल कर दिया. इधर लड़की पक्ष के लोग इसे ढूंढने लगे. मिली सूचना पाकर ये लोग लड़का के यहां खगड़िया पहुंचे. वहां पहुंचकर लड़की को घायलावस्था में पाया.

नोक-झोंक के बाद इलाज के लिए इसे समस्तीपुर प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए लड़की को डीएमसीएच रेफर कर दिया. इलाज के दौरान शनिवार को परिजनों ने बताया कि लड़का व इनकी लड़की एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं. लड़का के परिवार वाले शादी का विरोध करते हैं. इस कारण उनलोगों ने लड़की को सिर पर वार कर घायल कर दिया. वैसे लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए रजामंद हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन