दहेज की मांग उठी, तो भाग कर रचा ली शादी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 May 2017 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की एक लड़की घर से भागकर शादी रचा ली. इसको लेकर लड़की के पिता के आवेदन पर सिंहवाड़ा थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था. लड़की की तलाश में पुलिस जुटी थी. शुक्रवार को सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद के यहां मामला पहुंचा. श्री अहमद ने बताया कि उक्त […]
विज्ञापन
दरभंगा : सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की एक लड़की घर से भागकर शादी रचा ली. इसको लेकर लड़की के पिता के आवेदन पर सिंहवाड़ा थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था.
लड़की की तलाश में पुलिस जुटी थी. शुक्रवार को सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद के यहां मामला पहुंचा. श्री अहमद ने बताया कि उक्त लड़की के पिता द्वारा जाले थाना क्षेत्र के खरका वसंत गांव निवासी मिथुन राम से शादी तय की गयी थी. उसके बाद से लड़की व लड़का के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गया. एक दूसरे के घर आना-जाना भी होने लगा.
शादी से कुछ दिन पूर्व लड़का के परिजन ने दहेज की मांग की . दहेज देने में लड़की के पिता सक्षम नहीं हो सके. इस बीच लड़की की शादी दूसरे जगह तय कर दी गयी. इसकी जानकारी मिलते ही लड़की घर से फरार होकर मिथुन से शादी रचा ली. पुलिस ने लड़की को अपने कब्जे में लेकर एसडीपीओ के समक्ष लायी. एसडीपीओ के समक्ष लड़की ने लड़के के साथ रहने की बात स्वीकार की. उधर लड़का का कहना है कि पिता दहेज की बात कर रहे थे. इससे बचने के लिए दोनों ने भागकर शादी कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




