नवविवाहिता को पति ने पीट कर किया घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 May 2017 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : बिरौल थाना के सुपौल निवासी विक्रम सहनी ने 19 वर्षीया पत्नी गुड़िया देवी को पीटकर घायल कर दिया. तीन महीने पहले गुड़िया की शादी हुई थी. गुड़िया लहेरियासराय थाना के बेलवागंज निवासी लक्ष्मण सहनी की पुत्री है. जानकारी के अनुसार शादी के बाद से ही पति विक्रम व ससुराल के लोग दहेज के […]
विज्ञापन
दरभंगा : बिरौल थाना के सुपौल निवासी विक्रम सहनी ने 19 वर्षीया पत्नी गुड़िया देवी को पीटकर घायल कर दिया. तीन महीने पहले गुड़िया की शादी हुई थी. गुड़िया लहेरियासराय थाना के बेलवागंज निवासी लक्ष्मण सहनी की पुत्री है. जानकारी के अनुसार शादी के बाद से ही पति विक्रम व ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे.
शुक्रवार को पति विक्रम ने नैहर जाकर पिता से दहेज में पैसा मांगने को कहा. इंकार करने पर विक्रम ने गुड़िया को बुरी तरह पीट दिया. डीएमसीएच में शुक्रवार को इलाज के दौरान गुड़िया के पिता लक्ष्मण सहनी ने यह बात कही. श्री सहनी ने बताया कि शादी में आठ लाख रूपया खर्चा किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




