भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद के रिश्तेदार शराब पीते गिरफ्तार

Published at :24 May 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद के रिश्तेदार शराब पीते गिरफ्तार

दरभंगा : भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद के रिश्तेदार तथा कांग्रेस नेत्री पूनम आजाद के भाई अजय चौधरी को पुलिस ने सोमवार की देर रात शराब पीते गिरफ्तार कर लिया. अजय दोनार स्थित अपने घर में शराब पी रहे थे. घर से दो भरी तथा दर्जनों खाली शराब की बोतल पुलिस ने जब्त की […]

विज्ञापन

दरभंगा : भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद के रिश्तेदार तथा कांग्रेस नेत्री पूनम आजाद के भाई अजय चौधरी को पुलिस ने सोमवार की देर रात शराब पीते गिरफ्तार कर लिया. अजय दोनार स्थित अपने घर में शराब पी रहे थे. घर से दो भरी तथा दर्जनों खाली शराब की बोतल पुलिस ने जब्त की है.

ब्रेथ एनलाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद अजय चौधरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पत्नी रीता चौधरी के लिखित आवेदन पर अजय के खिलाफ दारू पीकर गाली-गलौज व मारपीट करने को ले प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

जानकारी के अनुसार, अजय घर में दारू पीकर देर रात गाली-गलौज कर रहा था. उनके पिता भरत चौधरी ने एसएसपी सत्यवीर सिंह को फोन कर मामले की जानकारी दी. एसएसपी के निर्देश पर नगर थाना तथा कोतवाली एवं बेंता ओपी की पुलिस रात 12.30 बजे एक साथ उनके घर पर धावा बोली. रेड के दौरान पाया गया कि अजय नशे में था. घर से दर्जन भर से अधिक दारू की खाली बोतलें एवं दो भरी बोतल
भाजपा से निलंबित सांसद
शराब बरामद की गयी. जांच के बाद श्री चौधरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उधर पत्नी रीता चौधरी के लिखित आवेदन पर इस बाबत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आवेदन में कहा गया है कि पति अजय चौधरी शराब पीकर उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करता है.
कांग्रेस नेत्री पूनम आजाद के भाई हैं अजय चौधरी
एसएसपी को फोन कर पिता ने पुत्र की करायी गिरफ्तारी
पत्नी ने शराब पीकर मारपीट करने को ले दर्ज करायी प्राथमिकी
तीन थानों की पुलिस ने एक साथ की थी रेड
घर में बैठ कर शराब पी रहा था अजय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन