सेक्टर पदाधिकारियों के पास रहेगी अतिरिक्त इवीएम

Published at :21 May 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
सेक्टर पदाधिकारियों के पास रहेगी अतिरिक्त इवीएम

जरूरत पड़ने पर शीघ्र करायी जायेगी उपलब्ध दरभंगा : लहेरियासराय इंडोर स्टेडियम स्थित इवीएम कोषांग स्थल पर कर्मी अपने-अपने वाहन से पहुंचे. यहां इवीएम से संबंधित कई जानकारी दी गयी. निर्देश दिया गया कि पोलिंग एजेंट के समक्ष कॉक पोल कर लेने के उपरांत प्रमाण पत्र ले लेना है कि मशीन के अंदर कोई अतिरिक्त […]

विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर शीघ्र करायी जायेगी उपलब्ध

दरभंगा : लहेरियासराय इंडोर स्टेडियम स्थित इवीएम कोषांग स्थल पर कर्मी अपने-अपने वाहन से पहुंचे. यहां इवीएम से संबंधित कई जानकारी दी गयी. निर्देश दिया गया कि पोलिंग एजेंट के समक्ष कॉक पोल कर लेने के उपरांत प्रमाण पत्र ले लेना है कि मशीन के अंदर कोई अतिरिक्त बैलेट नहीं है.
कुछ वोट पड़ जाने के उपरांत इवीएम खराब हो जाता है तो यूनिट एवं बैलेट कंट्रोल दोनों चेंज करना है. प्रत्येक सेक्टर दंडाधिकारी के पास अतिरिक्त इवीएम उपलब्ध रहेगा. जरूरत पड़ने पर मतदान केंद्र पर उसे भेजा जायेगा. मतदान के उपरांत अगर इवीएम का इस्तेमाल नहीं होता है तो उसे इवीएम कोषांग को वापस कर देना है. मत डाले गये इवीएम को पॉलिटेक्निक बज्रगृह में जमा कराना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन