कचरे का ढेर, बजबजाती नालियां व जलजमाव के बीच मतदान करेंगे वोटर

दरभंगा : देखते ही देखते पांच साल बीत गये. फिर से चुनाव आ गया. दरवाजे पर दस्तक दे रहा है. रविवार यानि 21 मई को फिर से अपने शहर की सूरत बदलने तथा समस्याओं के मकड़जाल से निजात के उम्मीद के साथ मतदाता पार्षद चुनने के लिए वोट डालने निकलेंगे. चुनाव नया होगा लेकिन शहर […]
दरभंगा : देखते ही देखते पांच साल बीत गये. फिर से चुनाव आ गया. दरवाजे पर दस्तक दे रहा है. रविवार यानि 21 मई को फिर से अपने शहर की सूरत बदलने तथा समस्याओं के मकड़जाल से निजात के उम्मीद के साथ मतदाता पार्षद चुनने के लिए वोट डालने निकलेंगे. चुनाव नया होगा लेकिन शहर की सूरत वहीं पुरानी बदहाल नजर आयेगी. बजबजाती नालियां, कचरे की ढेर तथा जलजमाव के बीच मतदाता वोट डालने जायेंगे. इस सूरत का मतदान पर कितना असर पड़ेगा, यह तो कोई नहीं कह सकता लेकिन यह समस्या वोटरों को अपने निर्णय के प्रति सोचने पर विवश करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




