छात्रा से दिनदहाड़े लूटपाट

Published at :20 Jan 2017 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रा से दिनदहाड़े लूटपाट

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के करमगंज मुहल्ला में बीच सड़क पर गुरुवार को दिनदहाड़े बाइकर्स गैंग ने साइकिल से जा रही एक छात्रा का पर्स लूटकर भाग निकला. पर्स में करीब एक हजार रुपये, मोबाइल व जरूरी कागजात था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साहसी छात्रा तुरंत दूसरे की बाइक पर सवार होकर अपराधियों को पीछा […]

विज्ञापन
दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के करमगंज मुहल्ला में बीच सड़क पर गुरुवार को दिनदहाड़े बाइकर्स गैंग ने साइकिल से जा रही एक छात्रा का पर्स लूटकर भाग निकला. पर्स में करीब एक हजार रुपये, मोबाइल व जरूरी कागजात था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साहसी छात्रा तुरंत दूसरे की बाइक पर सवार होकर अपराधियों को पीछा किया. लेकिन अपराधी भाग निकलने में कामयाब हो गए. बहादुरपुर थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी निवासी दोरिक राय की पुत्री चिंकी कुमारी ने बताया कि नर्सरी से फूल का पौधा खरीदने आयी थी. करमगंज पहुंचने पर पीछे से एक बाइक पर सवार तीन अपराधी आया और उसका पर्स छीनकर भाग निकला. वह जबतक कुछ समझ पाती अपराधी सीएम कॉलेज की ओर भाग निकले. सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक को रोककर वह पीछा भी की. लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका.
बाइकर्स गैंग अब छात्राओं को बना रहा निशाना. शहर में बाइकर्स गैंग का मनोबल बढ़ता जा रहा है. चार दिन पहले विवि थाना क्षेत्र के डब्ल्यूआईटी मोड़ के समीप बाइकर्स गैंग ने एक छात्रा का पर्स व मोबाइल लूट लिया था. वहीं नगर थाना क्षेत्र के मिश्रटोला व दिग्घी पश्चिम मुहल्ला में भी बाइकर्स गैंग ने कोचिंग से लौट रही छात्रा का मोबाइल व पर्स छीन लिया था. अधिकांश मामले पुलिस के पास नहीं जा पाते हैं. कुछ मामले थाने पर जाते भी हैं तो छात्राओं को पुलिसिया पचरे में फंसने से होने वाली परेशानी बताकर उसे टरका देती है.
ट्रिपल सवार पर लगाम लगाने में पुलिस विफल. बाइकर्स गैंग पर लगाम लगाने में असफलता का सबसे बड़ा कारण बाइक पर ट्रिपल सवार को नहीं रोक पाना है. बता दें कि बाइकर्स गैंग की बाइक पर ट्रिपल सवार उचक्के लहेरया चाल में सड़क पर दौड़ लगाता रहता है. लेकिन पुलिस इसपर रोक नहीं लगा पा रही है. बीच-बीच में वाहन चेकिंग के दौरान ट्रिपल सवार पकड़े जरूर जाते हैं. लेकिन इसकी जानकारी बाइकर्स गैंग को मिल जाती है और वह अपना रास्ता बदल लेता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन