सुविधाएं मिलीं, तो बदल जायेगी अधिवक्ताओं की जीवनशैली

दरभंगा : बार कॉउंसिल ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन सह वरीय अधिवक्ता मनन मिश्र द्वारा बेतिया व्यवहार न्यायालय में आयोजित अधिवक्ता दिवस कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं को मिलने वाली लाभों की घोषणा से दरभंगा व्यवहार न्यायालय में हर्ष का माहौल रहा. बीसीआइ के प्रस्ताव पर अधिवक्ताओं को पेंशन व मेडिक्लेम सहित विभिन्न सुविधाएं मिलने की बात […]
दरभंगा : बार कॉउंसिल ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन सह वरीय अधिवक्ता मनन मिश्र द्वारा बेतिया व्यवहार न्यायालय में आयोजित अधिवक्ता दिवस कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं को मिलने वाली लाभों की घोषणा से दरभंगा व्यवहार न्यायालय में हर्ष का माहौल रहा. बीसीआइ के प्रस्ताव पर अधिवक्ताओं को पेंशन व मेडिक्लेम सहित विभिन्न सुविधाएं मिलने की बात पर अधिवक्ताओं ने खुशी जतायी.
अधिवक्ता सह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद, महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र, वरीय अधिवक्ता सियाराम चौधरी, जीतेन्द्र नारायण झा, नसीम रज़ा, पूर्व उपाध्यक्ष तंत्र नाथ ठाकुर, आलोक कुमार, राम उदित झा, अमर नाथ झा, वीरेंद्र कुमार झा, कुमार उत्तम, अनीता आनंद, सरोज कुमार झा, आशुतोष कुमार आदि ने कहा कि पहली वार अधिवक्ताओं के विकास को ले केंद्रीय स्तर पर चर्चा हुई है. यदि यह प्रस्ताव संसद से पारित हो जाय और कानून बन जाय तो अधिवक्ताओं की जीवनशैली में काफी वदलाव आयेगा. अधिवक्ताओं के हित के लिए यह अति आवश्यक है. अधिवक्ताओं ने कहा कि यह एक अच्छा पहल है.
यह बहुत पहले होना चाहिए था. विलंब से उठाया गया बहुत अच्छा कदम है. वकील दिन रात मेहनत कर गरीव और बेसहारा को न्याय दिलाने का काम करते हैं. मेहनत के हिसाब से आर्थिक लाभ उन्हें नहीं मिलता. जीवन के अंतिम अवस्था में पेंशन के अभाव में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. अधिवक्ताओं के साथ- साथ उनकी विधवा और अल्पवयस्क बच्चों के लिए भी समुचित पेंशन की व्यवस्था होनी चाहिए. अधिवक्ताओं ने कहा कि मेडिक्लेम जो सम्प्रति बिहार स्टेट बार कॉउंसिल द्वारा दिया जा रहा है, वह कम है. इसके कारण समुचित ईलाज में कठिनाई हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










