डीजल राशि नहीं मिली तो होगा आंदोलन

Published at :13 Sep 2016 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
डीजल राशि नहीं मिली तो होगा आंदोलन

सरिसवा : मझौलिया प्रखंड के 29 पंचायतो में से 28 पंचायतो में डीजल अनुदान की राशि का वितरण कर दिया गया है. जबकि सरिसवा पंचायत के किसानों के बीच राशि का वितरण नही किया गया है. इसे लेकर किसान प्रतिदिन कृषि कार्यालय से लेकर बैंक तक का चक्कर लगा बैरंग वापस लौट रहे है. भाकपा […]

विज्ञापन

सरिसवा : मझौलिया प्रखंड के 29 पंचायतो में से 28 पंचायतो में डीजल अनुदान की राशि का वितरण कर दिया गया है. जबकि सरिसवा पंचायत के किसानों के बीच राशि का वितरण नही किया गया है. इसे लेकर किसान प्रतिदिन कृषि कार्यालय से लेकर बैंक तक का चक्कर लगा बैरंग वापस लौट रहे है.

भाकपा माले नेता शंभु प्रसाद सिंह व अनवारुल हक ने कहा कि धान की डीजल राशि के लिए आवेदन ली जा रही है. जबकि गेहंू की डीजल राशि सरिसवा को नहीं दी गयी. उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर किसानों के खाते पैसा नहीं गया तो आंदोलन किया जायेगा. जबकि प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि कम्प्यूटर ऑपरेटर की गड़बड़ी से राशि नहीं गयी है .

शीघ्र हीं इसमें सुधार हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन