प्रोपर्टी डीलर की गोली मार हत्या

दरभंगा : लहेरियासराय-समस्तीपुर मुख्य पथ के छोटकी एकमी में बाइक सवार अपराधियों ने बरहेत्ता निवासी प्रोपर्टी डीलर शंकर मंडल (37) की मंगलवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी. वहां से गुजर रहे सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने घटनास्थल से शंकर को एक टेंपो से डीएमसीएच भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. […]
दरभंगा : लहेरियासराय-समस्तीपुर मुख्य पथ के छोटकी एकमी में बाइक सवार अपराधियों ने बरहेत्ता निवासी प्रोपर्टी डीलर शंकर मंडल (37) की मंगलवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी. वहां से गुजर रहे सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने घटनास्थल से शंकर को एक टेंपो से डीएमसीएच भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखे बरामद किये हैं. सभी खोखे नाइन एमएम पिस्टल के हैं.
घटना में इस्तेमाल बाइक समेत सवार समस्तीपुर जिले के जितवारपुर निवासी सुनील कुमार राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










