परिणय सूत्र में बंधे प्रेमी युगल

केवटी : प्रखंड के समैला गांव में सोमवार की देर शाम काली मंदिर के पीछे आम के बगीचा में स्थानीय लोगों ने एक प्रेमी युगल को पकड़ा. दोनों को समाज के सामने लाया गया. इसमें तत्क्षण शादी कराने का फैसला ग्रामीणों ने लिया. इसके बाद लड़का व लड़की के परिजनों को बुलाकर समाज का निर्णय […]
केवटी : प्रखंड के समैला गांव में सोमवार की देर शाम काली मंदिर के पीछे आम के बगीचा में स्थानीय लोगों ने एक प्रेमी युगल को पकड़ा. दोनों को समाज के सामने लाया गया. इसमें तत्क्षण शादी कराने का फैसला ग्रामीणों ने लिया. इसके बाद लड़का व लड़की के परिजनों को बुलाकर समाज का निर्णय सुनाया गया.
समैला गांव में ही लड़की के घर पर शादी सोमवार की रात करा दी गयी. परिणय सूत्र में बंधे प्रेमी-युगल को परिजनों व स्थानीय लोगों ने आशीर्वाद देकर खुशहाल जीवन की मंगलकामना की. बताया जाता है कि केवटी निवासी शिवजी सहनी के पुत्र मुन्ना सहनी तथा समैला गांव के ही स्व. नथुनी सहनी की पुत्री सरस्वती कुमारी के बीच प्रेम हो गया. दोनों समाज से छिपकर मिला करते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










