पुलिस की दबिश से बच्चा बरामद, दिया आवेदन

Published at :05 Sep 2016 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस की दबिश से बच्चा  बरामद, दिया आवेदन

दंपती के निर्णय पर बच्चे के नाना ने उठायी उंगली दरभंगा : अपने ही बच्चे की जान ले लेने या फिर गायब करने का दिलचस्प मामला रविवार को प्रकाश में आया. आरोप जितना दिलचस्प है, उससे कहीं अधिक रोचक इसकी हकीकत निकली. मामला एपीएम था के ब्रह्मोत्रा गांव का है. जानकारी के अनुसार एक लड़की […]

विज्ञापन

दंपती के निर्णय पर बच्चे के नाना ने उठायी उंगली

दरभंगा : अपने ही बच्चे की जान ले लेने या फिर गायब करने का दिलचस्प मामला रविवार को प्रकाश में आया. आरोप जितना दिलचस्प है, उससे कहीं अधिक रोचक इसकी हकीकत निकली. मामला एपीएम था के ब्रह्मोत्रा गांव का है.
जानकारी के अनुसार एक लड़की से उस गांव का ही लड़का प्यार करने लगा. एक साल बीतने के बाद वह लड़की गर्भवती हो गयी. इस खबर के बाद दोनों की शादी करा दी गयी. शादी के पांच माह बाद ही लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया. स्वाभिवक रूप से लड़की शरमाने लगी. समाज में लोग उसे ताने देने लगे. इस कारण लड़की ने अपने पति से कहा कि यह बच्चा हमें नहीं चहिये. उसके पति ने जवाब दिया कि ठीक है. मेरी मौसी को एक भी बच्चा नही है, ये बच्चा उन्हें दे देते हैं. उस बच्चे को दोनों ने मौसी को दे दिया. बात खत्म हो गयी.
इसी बीच लड़की के पिता ब्रह्मोत्रा निवासी गौरी शंकर सहनी ने अपने दामाद पर बच्चा को मार देने अथवा गायब कर देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को आवेदन दिया. एसएसपी ने एसडीपीओ दिलनवाज अहमद को जांच की जिम्मेबारी सौंपी. एसडीपीओ श्री अहमद ने बच्चा को बरामद कर लिया. वही गौरी शंकर की पुत्री उषा एवं दामाद सोनू ने एसडीपीओ से कहा कि उन दोनों ने अपने बच्चे को मौसी को दे दिया है. उन्हें बच्चा नहीं चाहिये. दिल्ली से दो माह का बच्चा लेकर आयी सोनू की मौसी गदगद है कि वह अब मां बन गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन