लहेरियासराय स्टेशन से आठ बोतल शराब जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Sep 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

जीआरपी ने लावारिस अवस्था में ट्रॉली बैग से किया बरामद दरभंगा : लगातार चल रहे धड़-पकड़ के बावजूद रेलवे से शराब की खेप मंगवाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. शनिवार को एक बार फिर विदेशी शराब जब्त किया गया. लहेरियासराय स्टेशन से जीआरपी ने इसे लावारिस अवस्था में बरामद किया. जानकारी के अनुसार लहेरियासराय स्टेशन […]
विज्ञापन
जीआरपी ने लावारिस अवस्था में ट्रॉली बैग से किया बरामद
दरभंगा : लगातार चल रहे धड़-पकड़ के बावजूद रेलवे से शराब की खेप मंगवाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. शनिवार को एक बार फिर विदेशी शराब जब्त किया गया. लहेरियासराय स्टेशन से जीआरपी ने इसे लावारिस अवस्था में बरामद किया. जानकारी के अनुसार लहेरियासराय स्टेशन पर एक ट्रॉली बैग लावारिस अवस्था में पड़ी थी. जब उसकी जांच की गयी तो उसमें से आरएस की आठ बोतलें बरामद हुई. थानाध्यक्ष सुमन प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी बोतल 750-750 एमएल की है. शराब को जब्त करने के साथ मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई चल रही है. सनद रहे कि पिछले एक सप्ताह में पांचवीं बार शराब यहां बरामद हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










