कुलाधिपति के खिलाफ हाइकोर्ट गये पूर्व कुलपति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Aug 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति पद से हटने के बाद डॉ देवनारायण झा ने न्यायालय की शरण ली है. डॉ झा ने कुलाधिपति, शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव, संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति व कुलसचिव के खिलाफ पटना हाइकोर्ट में वाद दायर किया है. डॉ झा ने इसके लिए 18 अगस्त को […]
विज्ञापन
दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति पद से हटने के बाद डॉ देवनारायण झा ने न्यायालय की शरण ली है. डॉ झा ने कुलाधिपति, शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव, संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति व कुलसचिव के खिलाफ पटना हाइकोर्ट में वाद दायर किया है. डॉ झा ने इसके लिए 18 अगस्त को हाइकोर्ट में आवेदन दिया था. इसका निबंधन 24 अगस्त को हुआ है. डॉ झा का वाद सुनवाई योग्य है या नहीं इस पर न्यायालय ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है.
जानकारी के अनुसार, सुनवाई के लिए निर्धारित 29 अगस्त को मामले की सुनवाई नहीं हो सकी. अब पांच सितंबर को कोर्ट में साबित होगा कि मामले को स्वीकृत किया जायेगा या नहीं. डॉ झा की ओर से अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव व राजभवन की ओर से राजेंद्र कुमार गिरि पक्ष रखेंगे. बताया जाता है पद से हटने या हटाये जाने से नाखुश पूर्व कुलपति डॉ देवनारायण झा ने यह कदम उठाया है. संपर्क करने पर पूर्व कुलपति डॉ झा ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया.
पांच सितंबर को होगी सुनवाई
शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव, वीसी व कुलसचिव को भी किया आरोपित
राजभवन के निर्देश पर संस्कृत विवि के वीसी ने दिया था इस्तीफा
पांच सितंबर को हाइकोर्ट में होगी मामले की सुनवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










