सड़क निर्माण में लाएं तेजी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Aug 2016 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

निरीक्षण. डीएम व एसएसपी ने अिभयंताओं को िदये िनर्देश दरभंगा : एकमी घाट चांडी से सीधा शोभन एनएच 57 तक बनने वाली बाइपास सड़क एवं पुल का निरीक्षण डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने मंगलवार को किया. कार्य कर रहे विभाग के अभियंताओं से डीएम ने कहा कि कार्य में […]
विज्ञापन
निरीक्षण. डीएम व एसएसपी ने अिभयंताओं को िदये िनर्देश
दरभंगा : एकमी घाट चांडी से सीधा शोभन एनएच 57 तक बनने वाली बाइपास सड़क एवं पुल का निरीक्षण डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने मंगलवार को किया. कार्य कर रहे विभाग के अभियंताओं से डीएम ने कहा कि कार्य में तेजी लाएं एवं गुणवत्ता का ख्याल रखें.
मालूम रहे कि जिला को जाम से निजात दिलाने के लिए बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है. बाईपास सड़क का निर्माण हो जाने से अगल-बगल की जमीन का दाम भी कई गुना बढ़ रहा है. बाइपास बन जाने से इलाके के लोगों का जीवन यापन भी बदलने लगा है. बाइपास बन जाने से रोजगार के ढेर सारे अवसर मिलने लगेंगे. जिला पदाधिकारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी गजेंद्र कुमार, जिला भूमि सुधार पदाधिकारी प्रियरंजन राजू के अलावा कई पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










