डीइओ का किया घेराव डीइओ से वार्ता करते संघ सदस्य.

Published at :31 Aug 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
डीइओ का किया घेराव डीइओ से वार्ता करते संघ सदस्य.

दरभंगा : बिहार विद्यालय संघ तथा अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण सभा की ओर से आयोजित प्रदर्शन के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी दीप नारायण यादव का मंगलवार को खाजासराय के निकट घेराव किया गया. संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से कहा कि माध्यमिक विद्यालय बिरनिया बहादुरपुर के रसोईया रामकाशी देवी 22 अगस्त को स्कूल […]

विज्ञापन

दरभंगा : बिहार विद्यालय संघ तथा अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण सभा की ओर से आयोजित प्रदर्शन के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी दीप नारायण यादव का मंगलवार को खाजासराय के निकट घेराव किया गया. संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से कहा कि माध्यमिक विद्यालय बिरनिया बहादुरपुर के रसोईया रामकाशी देवी 22 अगस्त को स्कूल में भोजन बनाने के क्रम में झुलस गई थी,

जिसे देखने के लिए आजतक शिक्षा विभाग का कोई पदाधिकारी नहीं गया. उसके समुचित इलाज की व्यवस्था एवं उनके आश्रित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए. जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रदर्शनकारियों के दवाब पर पंडासराय स्थित वन हॉस्पिटल में भरती रसोइया से मिलने गए और 24 घंटे के अंदर इलाज का पूरा खर्च का आश्वासन दिया, तब प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन समाप्त किया. प्रदर्शन का नेतृत्व कल्याण भारती, अभिषेक कुमार, जमालुद्दीन, पप्पू पासवान आदि कर रहे थे.

पत्र रिसीव कराने को भटक रहे कर्मी : दरभंगा. डीएमसीएच की आरोपित नर्स बिंदु कुमारी को जवाब-तलब किये 48 घंटे बीत गये, लेकिन बिंदु कुमारी जवाब-तलब का पत्र लेने के लिए नहीं मिल पा रही है. अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के कर्मी दो दिनों से जवाब-तलब का पत्र रिसीव कराने के लिए भटक रहा है. मालूम हो कि बिंदु कुमारी डीएमसीएच में चोरी की सामग्री के मामले में आरोपित है. इसी को लेकर अस्पताल अधीक्षक डा. एसके मिश्र ने आरोपित कर्मी से
जवाब-तलब किया था.
झुलसी रसोइया की नहीं ली सुधि
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन