संवेदनशील बूथों पर रखें विशेष नजर

Published at :19 Apr 2016 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
संवेदनशील बूथों पर रखें विशेष नजर

दरभंगा : पंचायत चुनाव को लेकर चल रही तैयारी एवं राजस्व वसूली को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त आरके खंडेलवाल ने बैठक की. इस बैठक में प्रमंडल के दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के जिलाधिकारी के साथ साथ अन्य अधिकारी मौजूद थे. आयुक्त श्री खंडेलवाल ने पंचायत चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेक र […]

विज्ञापन

दरभंगा : पंचायत चुनाव को लेकर चल रही तैयारी एवं राजस्व वसूली को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त आरके खंडेलवाल ने बैठक की. इस बैठक में प्रमंडल के दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के जिलाधिकारी के साथ साथ अन्य अधिकारी मौजूद थे.

आयुक्त श्री खंडेलवाल ने पंचायत चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेक र उन्होंने सभी डीएम को साधुवाद दिया. साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर अब तक की जा रही तैयारी की समीक्षा करते हुए कहा कि जहां पर पहले चरण में चुनाव होना है, वहां की व्यवस्था को पूरी तरह चाक चौबंद कर लें.
हर हाल में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है. इसके लिए अति संवेदनशील एवं संवेदनशील बूथों को चिन्हित कर फोर्स की तैनाती की कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके अलावा आयुक्त ने राजस्व वसूली को लेकर इस वित्तीय वर्ष के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में अभी से ही तत्परता दिखाने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन