चल रहा क्वार्टर का निर्माण

Published at :18 Apr 2016 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
चल रहा क्वार्टर का निर्माण

दरभंगा : रेलवे की ओर से क्वार्टर निर्माण का काम चल रहा है. पिछले दिनों पानी टंकी के पास क्वार्टर का निर्माण हुआ है. रेलवे लाइन के पूरब भी एक क्वार्टर बना है. वहीं बगल में एक और क्वार्टर का निर्माण चल रहा है. इस संबंध में आइओडब्ल्यू तापस चंद्र राय कहते हैं कि 50 […]

विज्ञापन

दरभंगा : रेलवे की ओर से क्वार्टर निर्माण का काम चल रहा है. पिछले दिनों पानी टंकी के पास क्वार्टर का निर्माण हुआ है. रेलवे लाइन के पूरब भी एक क्वार्टर बना है. वहीं बगल में एक और क्वार्टर का निर्माण चल रहा है. इस संबंध में आइओडब्ल्यू तापस चंद्र राय कहते हैं कि 50 आवास वाला क्वार्टर अगले महीनों में बनकर तैयार हो जायेगा.

इसके बाद कटहलवाड़ी वाले क्वार्टर के निर्माण में हाथ लगाया जायेगा. इन दोनों क्वार्टर के तैयार हो जाने से काफी हद तक आवास की समस्या का निदान हो जायेगा.

पांच दर्जन क्वार्टरांे पर अवैध कब्जा
क्षतिग्रस्त क्वार्टरों में लगभग पांच दर्जन अवैध कब्जे में है. बताया जाता है कि एक कर्मी के आवास खाली करते ही दूसरे बिना किसी सूचना या अनुमति के अवैध तरीके से इसमें घुस बैठे हैं. कई बार नोटिस देने के बाद भी इन पर कोई असर नहीं पड़ रहा. नियम व निर्देश को ताख पर रखकर ये कर्मी कब्जा जमाये बैठे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन