बंदी के बावजूद खुला रहा कार्यालय

दरभंगा : डीएमसीएच का अधीक्षक कार्यालय रामनवमी को लेकर शुक्रवार को अवकाश घोषित है. लेकिन स्टाफ नर्स के आवास आवंटन को लेकर अस्पताल अधीक्षक कार्यालय की परेशानी बढ़ी हुई है. आवास आवंटन समिति की बैठक 16 अप्रैल को प्राचार्य के चैंबर में तय है. इसीको लेकर कर्मी एवं अस्पताल अधीक्षक डा. एसके मिश्र आज दोपहर […]
दरभंगा : डीएमसीएच का अधीक्षक कार्यालय रामनवमी को लेकर शुक्रवार को अवकाश घोषित है. लेकिन स्टाफ नर्स के आवास आवंटन को लेकर अस्पताल अधीक्षक कार्यालय की परेशानी बढ़ी हुई है. आवास आवंटन समिति की बैठक 16 अप्रैल को प्राचार्य के चैंबर में तय है.
इसीको लेकर कर्मी एवं अस्पताल अधीक्षक डा. एसके मिश्र आज दोपहर से ही कार्यालय में जमे थे. अस्पताल अधीक्षक के नेतृत्व में वरीयता सूची, आवेदन एवं अन्य मसलों पर कागजातों को खंगाला जा रहा था. मालूम हो कि आवास आवंटन को लेकर 170 स्टाफ नर्सों ने कार्यालय को आवेदन सौंपा है जबकि 80 आवास ही खाली पड़े हैं. इसको लेकर कार्यालय में माथापच्ची शुरू थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










