नियमित वेतनमान पर जल्द बहाल होंगे 2213 शिक्षक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jan 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

22 जनवरी से 20 फरवरी तक लिये जायेंगे आपत्ति दरभंगा : रंभिक विद्यालयों में नियमित वेतनमान पर 2213 शिक्षक पद पर बहाली होगी. इसमें से 1826 सामान्य, 29 शारीरिक तथा 358 उर्दू शिक्षक का पद है. सामान्य शिक्षकों मेंं सामान्य कोटि के 380, अनुसूचित जनजाति के 34 तथा पिछड़ा वर्ग की महिलाओं का 66 पद […]
विज्ञापन
22 जनवरी से 20 फरवरी तक लिये जायेंगे आपत्ति
दरभंगा : रंभिक विद्यालयों में नियमित वेतनमान पर 2213 शिक्षक पद पर बहाली होगी. इसमें से 1826 सामान्य, 29 शारीरिक तथा 358 उर्दू शिक्षक का पद है. सामान्य शिक्षकों मेंं सामान्य कोटि के 380, अनुसूचित जनजाति के 34 तथा पिछड़ा वर्ग की महिलाओं का 66 पद शामिल है. इसी प्रकार शारीरिक एवं उर्दू शिक्षक पद में भी कोटिवार शिक्षकों के लिए अलग-अलग पद है. इस आशय की सूना कर्मचारी चयन आयोग ने 16 जनवरी केा जारी किया है.
आयोग ने सूचना में न्यायालय के विभिन्न वादों तथा द्विसदस्यीय समिति के निर्णय का हवाला देते हुए 34,540 की मेधा सूची पर आपत्ति भी आमंत्रित किया है. आयोग ने आपत्ति के लिए ऑन लाइन तथा इसकी हार्ड कॉपी निबंधित डाय का स्पीड पोस्ट से 22 जनवरी से 20 फरवरी तक भेजने का समय निर्धारित किया है.
इसके पूर्व आपत्तिकर्ता को आयोग को बेवसाइट पर से मेधासूची का अवलोकन करने को कहा है. कर्मचारी चयन अयोग ने उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में द्विसदस्यीय समिति के निर्णय से काउंसेलिंग में उपस्थित अभ्यर्थियों को पुन: उपस्थित होने का अवसर देते हुए लंबित एवं अस्वीकृत मामले से संंबंधित आवेदनों के समीक्षोपरांत संबंधित योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति के बाद शेष 2213 पदों के लिए यह प्रक्रिया अपनाने की सूचना प्रकाशित किया है.
पीलर से दबकर मौत
कुशेश्वरस्थान. थाना क्षेत्र के शनिचरा गांव में सोमवार की शाम घर के पीलर के नीचे दबकर एक किशोर की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक शनिचरा गांव के गंगा प्रसाद यादव का 15 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार यादव अपने घर में बैठा था. इसी दौरान घर का पीलर गिर पड़ा. इसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गयी. सरपंच घनश्याम यादव ने इसकी सूचना कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष को दी.
अगलगी में चार घर स्वाहा
जाले. स्थानीय थाना क्षेत्र के बसंत गांव में बीती रात अज्ञात कारणों से रामअशिष पंडित और विलास पंडित के घर में आग लग गयी़ इससे दोनों के चार घर जल कर राख में हो गये. घर में रखे सारे सामान भी जल कर राख हो गये़ पीड़ित की ओर से इसकी सूचना अंचल को दी गयी है़ पूर्व मुखिया उपेन्द्र महतो ने उक्त दोनों पीड़ित को आवास एवं राहत देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










