मतदाता दिवस को ले बीएलओ को प्रशक्षिण

Published at :18 Jan 2016 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता दिवस को ले बीएलओ को प्रशक्षिण

मतदाता दिवस को ले बीएलओ को प्रशिक्षण दोहरी प्रविष्टि हटाने को दिया गया निर्देशजाले. प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन परिसर में सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के 180 बीएलओ को बीडीओ रागिणी साहु द्वारा आगामी 25 जनवरी को होने वाले मतदाता दिवस को लेकर प्रशिक्षण दिया गया़ इस मौके पर बीडीओ ने सभी बीएलओ को पूर्व […]

विज्ञापन

मतदाता दिवस को ले बीएलओ को प्रशिक्षण दोहरी प्रविष्टि हटाने को दिया गया निर्देशजाले. प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन परिसर में सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के 180 बीएलओ को बीडीओ रागिणी साहु द्वारा आगामी 25 जनवरी को होने वाले मतदाता दिवस को लेकर प्रशिक्षण दिया गया़ इस मौके पर बीडीओ ने सभी बीएलओ को पूर्व में हुए मतदाता सूची में से डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम की सूची तैयार कर नोटिस देते हुए उनका नाम हटाने सहित नये नामों के लिए सहज निबंधन कार्य करने का निर्देश दिया़ मतदाता दिवस के दिन ग्यारह से एक बजे तक सभी बीएलओ को अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहने को कहा. बीडीओ ने बताया कि बूथों पर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच निबंध लेखन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्वीज का आयोजन संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक के सहयोग से किया जायेगा़ इसके लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापकों को पूर्व ही आदेश दिया जा चुका है़ बीडीओ ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी की ओर इशारा करते हुए गलत या दोहरी प्रविष्टि नहीं करने की सख्त चेतावनी दी़ मौके पर बीईओ अहिल्या कुमारी, ज्ञानेंद्र कुमार सहित सभी बीएलओ मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन