आइजी ने किया कला व वज्ञिान प्रदर्शनी का उद्घाटन

Published at :17 Jan 2016 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
आइजी ने किया कला व वज्ञिान प्रदर्शनी का उद्घाटन

आइजी ने किया कला व विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन दरभंंगा. बंगलागढ़ स्थित रोजी चाइल्ड स्कूल में वार्षिक विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी सह आनंद मेला का उद्घाटन रविवार को आइजी अमित कुमार जैन ने किया. उन्होंने छात्र-छात्राओं की ओर से तैयार किये गये विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान संबंधी कलात्मक मॉडलों का निरीक्षण किया. बच्चों के उत्साहबर्द्धन […]

विज्ञापन

आइजी ने किया कला व विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन दरभंंगा. बंगलागढ़ स्थित रोजी चाइल्ड स्कूल में वार्षिक विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी सह आनंद मेला का उद्घाटन रविवार को आइजी अमित कुमार जैन ने किया. उन्होंने छात्र-छात्राओं की ओर से तैयार किये गये विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान संबंधी कलात्मक मॉडलों का निरीक्षण किया. बच्चों के उत्साहबर्द्धन के लिए वे हरेक मॉडल तक घूमते हुए पहुंचे तथा उन्हें शाबासी दी. विद्यालय के निदेशक विनोद सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों की रूचि एवं आत्मविश्वास में वृद्ध होती है. प्राचार्य अनिता सिंह ने कहा कि बच्चों की मेधा को ऐसे मंच उपलब्ध कराने से उनकी बहुमुखी प्रतिभा का विकास होता है. प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डा. एसके जैन ने सफल प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया. करीब दो दर्जन बच्चे इस मौके पर पुरस्कृत किये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन