बेवजह पार्टी से कितने को निकालेगी भाजपा

Published at :17 Jan 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
बेवजह पार्टी से कितने को निकालेगी भाजपा

दरभंगा : भाजपा के विरोध में हमने कौन काम किया है, यह पार्टी नेतृत्व बताये. डीडीसीए यदि पार्टी का विषय है, तो इससे जुड़े अन्य मामलों पर भी पार्टी कार्रवाई करे. यह बात भाजपा के निलंबित स्थानीय सांसद कीर्ति आजाद ने कही. पार्टी से निलंबित होने के बाद पहली बार दरभंगा पहुंचे कीर्ति आजाद शनिवार […]

विज्ञापन

दरभंगा : भाजपा के विरोध में हमने कौन काम किया है, यह पार्टी नेतृत्व बताये. डीडीसीए यदि पार्टी का विषय है, तो इससे जुड़े अन्य मामलों पर भी पार्टी कार्रवाई करे. यह बात भाजपा के निलंबित स्थानीय सांसद कीर्ति आजाद ने कही. पार्टी से निलंबित होने के बाद पहली बार दरभंगा पहुंचे कीर्ति आजाद शनिवार की शाम कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया.

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे भाजपा में थे-हैं और रहेंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वे उनके कायल हैं, क्योंकि उनका मिशन है न खायेंगे-न खाने देंगे. श्री आजाद ने कहा कि जिला के जिन आठ सक्रिय कार्यकर्ताओं परशेष

बेवजह पार्टी से

कार्रवाई की गयी है, उनलोगों ने पार्टी को खून-पसीना से सींचा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि यहां तो सैंकड़ों कार्यकर्ता हैं. आखिर पार्टी कितने पर कार्रवाई करेगी. सांसद ने कहा कि उन्हें जो हौसला मिला है, वह उनके पिता स्व भागवत झा आजाद की देन है. सच को सच कहने से वे कभी भी पीछे नहीं हटेंगे.

उन्होंने मिथिलांचल के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि 1999 तक यहां से कोई भाजपा नेता खाता भी नहीं खोल सका था. यहां के लोगों के असीम स्नेह और प्रेम ने उन्हें तीन बार सांसद बनाया. उन्होंने कहा कि निलंबित होने वाले जिला भाजपा महामंत्री अरुण सिंह, उपाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र, शिवजी यादव, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष नंद किशोर झा उर्फ बेचन झा, कर्मचारी मोर्चा के अध्यक्ष हीरा यादव, प्रशिक्षण मंच के अध्यक्ष नरेंद्र झा, तारडीह प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश झा व बीएलए बैद्यनाथ यादव हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने इनसे शो-काज किये बिना कार्रवाई शुरू कर दी है.

सांसद की आगवानी करनेवालों में पूर्व विधानपार्षद डॉ मिश्रीलाल यादव, गौड़ाबौराम के प्रखंड अध्यक्ष इंद्रेश झा, महामंत्री ब्रजेश कुमार, श्याम सिंह, अलीनगर के प्रखंड अध्यक्ष रघुनाथ, मनिगाछी के प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश चंद्र मिश्र पप्पू, सदर प्रखंड के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, घनश्यामपुर प्रखंड अध्यक्ष सुनील झा, महावीर मिश्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन