मेरे सपनों का भारत से जुड़ेंगे स्कूली छात्र

Published at :14 Jan 2016 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
मेरे सपनों का भारत से जुड़ेंगे स्कूली छात्र

मेरे सपनों का भारत से जुड़ेंगे स्कूली छात्र सीबीएसइ की नयी पहल 12-23 जनवरी तक कर सकेंगे अभिव्यक्ति अभिव्यक्ति श्रृंखला पर लिया जायेगा विचार दरभंगा. सीबीएसइ स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्म दिवस पर 12-23 जनवरी के बीच स्कूलों बच्चों से ‘सपनों के भारत’ पर विचार जानेगी. 6-18 आयुवर्ग के बच्चों से अभिव्यक्ति […]

विज्ञापन

मेरे सपनों का भारत से जुड़ेंगे स्कूली छात्र सीबीएसइ की नयी पहल 12-23 जनवरी तक कर सकेंगे अभिव्यक्ति अभिव्यक्ति श्रृंखला पर लिया जायेगा विचार दरभंगा. सीबीएसइ स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्म दिवस पर 12-23 जनवरी के बीच स्कूलों बच्चों से ‘सपनों के भारत’ पर विचार जानेगी. 6-18 आयुवर्ग के बच्चों से अभिव्यक्ति की श्रृंखला में निबंध, कविता, पोस्टर पेंटिंग, ड्रामा, स्लोगन के माध्यम से विचार लिया जायेगा. सीबीएसइ से संबद्ध स्कूलों के प्राचार्य को प्रेषित पत्र में कहा है कि विद्यालय अपने बच्चों से उनकी स्वाभाविक एवं स्वतंत्र विचार जानेगी. बच्चों के विचार को प्रोत्साहित करने का प्रयास करेगी तथा उनके विचार को बेवसाइट पर अपलोड करेगी. इसके लिए सीबीएसइ ने 25-31 जनवरी का वक्त दिया है. ‘मेरे सपनों का भारत’ में निबंध के लिए दो कोटि निर्धारित किया है. कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए 250 शब्दों की सीमा निर्धारित की गयी है. वहीं कक्षा 9 से 12 तक के लि यह सीमा 500 शब्दों की होगी. इसके लिए हिंदी, अंग्रेजी के अलावा भी अधिसूचित भाषाओं में छात्रों का विचार स्वीकार किया जायेगा. स्कूलों को छात्रों के विवरण एवं ई-मेल के साथ उनके विचार भेजने का निर्देश संयुक्त निदेशक डा. प्रज्ञा एम सिंह ने दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन