नवंबर में होगा फल्मि महोत्सव का आयोजन

नवंबर में होगा फिल्म महोत्सव का आयोजन फोटो संख्या- 01परिचय- संवाददाता सम्मेलन में दरभंगा फिल्म क्लब के सदस्यगण दरभंगा. दरभंगा फिल्म क्लब की ओर से होने वाले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आयोजन का समय बदल दिया गया है. फरवरी में होने वाला यह आयोजन अब प्रत्येक वर्ष नवंबर महीने में होगा. शास्त्री चौक स्थित क्लब […]
नवंबर में होगा फिल्म महोत्सव का आयोजन फोटो संख्या- 01परिचय- संवाददाता सम्मेलन में दरभंगा फिल्म क्लब के सदस्यगण दरभंगा. दरभंगा फिल्म क्लब की ओर से होने वाले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आयोजन का समय बदल दिया गया है. फरवरी में होने वाला यह आयोजन अब प्रत्येक वर्ष नवंबर महीने में होगा. शास्त्री चौक स्थित क्लब के राज्य समन्वय कार्यालय में गुरुवार को संयोजक ललित कुमार झा ने कहा कि इस उत्सव में सेमिनार, कार्यशाला जैसे कार्यक्रमों को भी शामिल किया जायेगा. मौके पर पीआरओ अमन अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि धीरे-धीरे विदेशी तथा दक्षिण भारतीय फिल्मों की सहभागिता इसमें बढ़ रही है. वहीं रवि खंडेलवाल ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से फिल्म के क्षेत्र में विकास की गति तेज हो सकती है. फिल्मों के विकास का सीधा संबंध अर्थशास्त्र से होता है. यहां की आर्थिक उन्नति में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. क्लब के अध्यक्ष मेराज सिद्दीकी ने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों को उठाना और फिल्मों के माध्यम से उसे समाज के समक्ष प्रस्तुत करना ही उनके इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. मौके पर अनंत देव, लक्ष्मण मिश्र, रोहित कुमार आदि भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










