पंचायत चुनाव को लेे अटकलों का बाजार गर्म

Published at :14 Jan 2016 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेे अटकलों का बाजार गर्म

पंचायत चुनाव को लेे अटकलों का बाजार गर्म अलीनगर. राज्य में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रोस्टर बदलने की प्रक्रिया चल रही है. इस वजह से प्रखंड क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. आरक्षण को लेकर अटकल का बाजार गर्म है. चाय पान की दुकान हो या लोगों की बैठकी. हर […]

विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेे अटकलों का बाजार गर्म अलीनगर. राज्य में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रोस्टर बदलने की प्रक्रिया चल रही है. इस वजह से प्रखंड क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. आरक्षण को लेकर अटकल का बाजार गर्म है. चाय पान की दुकान हो या लोगों की बैठकी. हर जगह इसकी चर्चा तेज है. आरक्षण रोस्टर का प्रकाशन अब तक नहीं किया गया, पर अभी से ही लोग अटकलबाजी कर संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा करना शुरू कर दिया है. आरक्षण पर कुछ का कहना है कि इसमें मनमानी की गयी है तो कोई कहता है जुगार टेक्नोलोजी के सहारे लोग अपने पंचायतों एवं वार्डों का आरक्षण करा चुके हैं. इस तरह की चर्चा को लोग चाव से सुन रहे हैं. तारडीह.पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई है. 14 पंचायतों में चिन्हित 160 बूथों की वर्तमान स्थिति का आकलन किया जा रहा है. वहीं बूथों पर उपलब्ध सुविधाओं एवं संसाधनों की भी पड़ताल की जा रही है. वोटर लिस्ट निर्माण को लेकर भी तैयारी चल रही है. छूट हुए लोगों का नाम जोड़ने का काम चल रहा है. वहीं मृत एवं दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर गये लोगों का नाम हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन