दरभंगा टावर पर माले का चला हस्ताक्षर अभियान

Published at :14 Jan 2016 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा टावर पर माले का चला हस्ताक्षर अभियान

दरभंगा : भाकपा माले नगर कमिटी की ओर से बुधवार का दरभंगा टावर पर न्याय के लिए हस्ताक्षर अभियान का कैंप लगाकर झूठे मुकदमों में बंद दरौली के विधायक, अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव राम, इनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा सहित अन्य राजनीतिक बंदियों की रिहाई की मांग की. सदस्यों […]

विज्ञापन

दरभंगा : भाकपा माले नगर कमिटी की ओर से बुधवार का दरभंगा टावर पर न्याय के लिए हस्ताक्षर अभियान का कैंप लगाकर झूठे मुकदमों में बंद दरौली के विधायक, अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव राम, इनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा सहित अन्य राजनीतिक बंदियों की रिहाई की मांग की.

सदस्यों ने कोब्रा पोस्ट के खुलासे पर संज्ञान लेकर विभिन्न हिंसा में शामिल जातिय सेना के संरक्षकों एवं सरगनाओं पर कार्रवाई की मांग की. इस बावत नगर कमिटी ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर मुख्यमंत्री तक मांग पत्र भेजने का निर्णय लिया. इस कार्यक्रम में सदिक भारती, नेयाज अहमद, आरएन शुक्ला, देवेंद्र कु मार, धनराज साह, गजेंद्र नारायण शर्मा, रंजीत राम, प्रो. कल्याण भारती आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन