आवेदनों में देरी पर एसडीओ हुए गंभीर

आवेदनों में देरी पर एसडीओ हुए गंभीर बिरौल. नये सिरे से जनवितरण प्रणानी की दुकानों को खोलने को लेकर आवेदन को सत्यापित कराने के कार्य में धीमी प्रगति पर एसडीओ मो शफीक ने इसे गम्भीरता से लिया है़ एसडीओ मो. शफीक ने बताया कि अनुमंडल के छह प्रखंड में से चार प्रखंड का आवेदन का […]
आवेदनों में देरी पर एसडीओ हुए गंभीर बिरौल. नये सिरे से जनवितरण प्रणानी की दुकानों को खोलने को लेकर आवेदन को सत्यापित कराने के कार्य में धीमी प्रगति पर एसडीओ मो शफीक ने इसे गम्भीरता से लिया है़ एसडीओ मो. शफीक ने बताया कि अनुमंडल के छह प्रखंड में से चार प्रखंड का आवेदन का सत्यापन हो चुका है. वही बिरौल और किरतपुर प्रखंडो के आवेदन का सत्यापन नहीं हुआ है. इस मामले में प्रत्येक दो पंचायत की जिम्मेवारी के तौर पर आवेदन सत्यापन में विभिन्न विभाग के अधिकारियों को लगा दिया गया है़ मालूम हो कि अनुमंडल में करीब 215 नये सिरे से जनवितरण प्रणाली दुकानें आवंटित की जायेगी़ इसमें करीब 19 सौ आवेदन प्राप्त हुए हैं. इधर सूत्रों की मानें तो सबसे पहले शैक्षणिक आधार पर सबसे अधिक अंक वाले को प्राथमिकता दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










