सुरक्षित यात्रा के लिए करें ट्रैफिक रुल का पालन

Published at :10 Jan 2016 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षित यात्रा के लिए करें ट्रैफिक रुल का पालन

सुरक्षित यात्रा के लिए करें ट्रैफिक रुल का पालन स्काउट गाइड के बच्चों ने वाहन चालकों को किया जागरुक नियम पालन का नौनिहाल करते रहे अनुरोधसिटी एसपी के नेतृत्व में निकली जागरूकता रैलीसड़क सुरक्षा सप्ताह शुरूफोटो- 8परिचय- स्काउट गाइड के बच्चों को जागरुकता सप्ताह की जानकारी देते सिटी एसपी हरकिशोर राय.दरभंगा : हेलमेट पहनकर सफर […]

विज्ञापन

सुरक्षित यात्रा के लिए करें ट्रैफिक रुल का पालन स्काउट गाइड के बच्चों ने वाहन चालकों को किया जागरुक नियम पालन का नौनिहाल करते रहे अनुरोधसिटी एसपी के नेतृत्व में निकली जागरूकता रैलीसड़क सुरक्षा सप्ताह शुरूफोटो- 8परिचय- स्काउट गाइड के बच्चों को जागरुकता सप्ताह की जानकारी देते सिटी एसपी हरकिशोर राय.दरभंगा : हेलमेट पहनकर सफर करें, दो पहिया वाहन पर एक साथ तीन लोग न चढ़ें, अपने से तेज गति वाले वाहन को आगे जाने दें, गलत ओवरटेक न करें इससे खतरा हो सकता है. यातायात नियम का अक्षरश: पालन कर खुद तो सुरक्षित रहें ही दूसरों की भी हिफाजत करें. कारण आप दोनों के पीछे आपका परिवार है, जो आपका घर पर इंतजार कर रहा है. प्लीज ट्रैफिक रुल का पालन करियेे. यह बातें सड़क से गुजर रही वाहनों के चालकों से नौनिहाल कह रहे थे. गाड़ी चलाने वालों से बड़ी मासूमियत और अपनापन के साथ आग्रह कर रहे थे. अवसर था सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुुरूआत पर रविवार को निकाली गई जागरूकता रैली का. वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से स्काउट गाइड के बच्चों ने इस अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली. सिटी एसपी हरकिशोर राय ने इसे न केवल रवाना किया, बल्कि खुद भी इस रैली में शरीक हुए, सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद भी इसमें शामिल थे. मौके पर स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त श्याम कुमार पांडेय, अखलाक हुसैन जिलानी भी साथ साथ चल रहे थे. एसएसपी कार्यालय से निकली बच्चों की यह रैली लहेरियासराय टावर, लोहिया चौक, नाका 6 होते हुए नाका 5 पहुंची. इस क्रम में बच्चे यातायात नियम के पालन का अनुरोध करने के साथ ही दूसरों को तकलीफ न हो, गाड़ियों को आवागमन में परेशानी न हो इसके लिए सड़क किनारे गाड़ी खड़ी नहीं करने, रोड पर या नाले में कूड़ा कचरा नहीं डालने, नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलाने तथा सीट बेल्ट बांधकर ही गाड़ी चलाने का आग्रह किया. इस दौरान बच्चों से सड़क पर नहीं खलने की भी अपील की. इसमें 85 गाइड, 95 स्काउट व 12 लीडर शामिल थे. यह रैली आगामी 16 जनवरी तक चलती रहेगी. इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जगह जगह लगी नजर आयी. मौके पर भवेश कुमार, आलोक कुमार सिंह, गौड़ीशंकर साह, गणेश मंडल, पायल, गुलनाज, ज्योतिमहालक्ष्मी आदि भी शामिल थी. बॉक्स:::::::::::::::::::::::एनएच पर भी चला अभियानदूसरी ओर एनएचएआइ की ओेर से नेशनल हाइवे पर भी गाडि़यों को रोककर चालकों से ट्रैफिक रुल का पालन करने के लिए कहा गया. उल्लेखनीय है कि आये दिन यातायात नियम की अनदेखी कर वाहन चलाने की वजह से दुर्घटना होती रहती है. गाड़ी चालकों के साथ ही सड़क पर चल रहे पैदल यात्री अथवा किनारे मेें खड़े राहगीर भी इसके शिकार हो जाते हैं. इसलिए आवश्यक है कि वाहन चालक के साथ ही सभी लोग नियम का पालन हमेशा करें. सड़क पर चलते समय सतर्क भी रहें. प्रशासन ने इसी के प्रति लोगों को जागृत करने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन