मसूर व तोड़ी की फसल को कर दिया नष्ट

मसूर व तोड़ी की फसल को कर दिया नष्ट बहादुरपुर. पतोर ओपी क्षेत्र के खैरा गांव में मसूर व तोड़ी लगी फसल को नष्ट कर दिया गया है. इसको लेकर दोनों पक्षाें के बीच तनाव गहरा गया है़ कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है. जानकारी के अनुसार खैरा गांव निवासी स्व.लक्ष्मी नाथ सिंह […]
मसूर व तोड़ी की फसल को कर दिया नष्ट बहादुरपुर. पतोर ओपी क्षेत्र के खैरा गांव में मसूर व तोड़ी लगी फसल को नष्ट कर दिया गया है. इसको लेकर दोनों पक्षाें के बीच तनाव गहरा गया है़ कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है. जानकारी के अनुसार खैरा गांव निवासी स्व.लक्ष्मी नाथ सिंह के पुत्र कमलेश प्रसाद सिंह के करीब आठ कट्ठे खेत में लगे फसल को स्प्रे कर नुकसान कर दिया गया़ इसको लेकर कमलेश सिंह ने पतोर ओपी में आवेदन दिया है़ दिये गये आवेदन में हरेव प्रसाद सिह, दिनेश सिंह, राकेश कुमाार सिंह, पंकज कुमार सिंह तथा कन्हैया कुमाार सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है़ इस संमबंध में ओपी प्रभारी पवन कुमाार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. दोनों पक्षों के बीच 2012 से भूमि विवाद चला आ रहा है़ अनुसांधन की जा रही है़ फिलहाल अभी दोनों पक्षों पर निगरानी रखी जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










