मशरुम की खेती को दिया गया प्रशक्षिण

Published at :09 Jan 2016 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
मशरुम की खेती को दिया गया प्रशक्षिण

मशरुम की खेती को दिया गया प्रशिक्षण अलीनगर. प्रखंड के जौघट्टा गांव में साप्ताहिक किसान पाठशाला का आयोजन शनिवार को दूसरी बार किया गया. जिसमें आत्मा दरभंगा के मास्टर ट्रेनर रंगम कुमार ने मशरूम की खेती पर विस्तार पूवर्क चर्चा की. उन्होंने कहा कि कम खर्च एवं कम समय में अच्छा मुनाफा इससे प्राप्त किया […]

विज्ञापन

मशरुम की खेती को दिया गया प्रशिक्षण अलीनगर. प्रखंड के जौघट्टा गांव में साप्ताहिक किसान पाठशाला का आयोजन शनिवार को दूसरी बार किया गया. जिसमें आत्मा दरभंगा के मास्टर ट्रेनर रंगम कुमार ने मशरूम की खेती पर विस्तार पूवर्क चर्चा की. उन्होंने कहा कि कम खर्च एवं कम समय में अच्छा मुनाफा इससे प्राप्त किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि बुआई के 22-25 दिनों बाद से इसकी कटाई शुरू हो जाती है जो तीन महीनों तक बेहतर उत्पादन देता है. मकान के नजदीक पड़े खाली जमीन का इसमें उपयोग कर किसान लाभ उठा सकते हैं. इस उत्पाद का बाजार में अच्छे कीमत के साथ बढ़िया मांग है. पाठशाला में राजकुमार सहनी एवं ध्यानी सहनी के इलावा कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन