अन्य संस्करण के लिए भी.....पूर्व प्राथमिक कक्षा के बच्चोें मेंं भाषा कौशल विकास पर चर्चा

अन्य संस्करण के लिए भी…..पूर्व प्राथमिक कक्षा के बच्चोें मेंं भाषा कौशल विकास पर चर्चा डीएवी के 20 शाखाओं के प्रतिनिधि हुए शामिलदरभंगा. प्री-प्राइमरी कक्षाओं के छात्रों में भाषा कौशल के विकास पर चर्चा में तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया गया. डीएवी में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न 20 शाखाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए. इसमें […]
अन्य संस्करण के लिए भी…..पूर्व प्राथमिक कक्षा के बच्चोें मेंं भाषा कौशल विकास पर चर्चा डीएवी के 20 शाखाओं के प्रतिनिधि हुए शामिलदरभंगा. प्री-प्राइमरी कक्षाओं के छात्रों में भाषा कौशल के विकास पर चर्चा में तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया गया. डीएवी में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न 20 शाखाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए. इसमें कई विद्यालय के प्राचार्य भी थे. भाषा कौशल के विकास की चर्चा में यह बातें सामने आयी कि इस उम्र के बच्चे बोलना, लिखना व किताब पढ़ना सीखते हैं. ऐसे में इन बच्चों में भाषा का इस प्रकार विकास होना चाहिए कि इसमें इनकी रुचि दिन-प्रतिदिन बढ़ती रहे. दरभंगा शाखा की प्राचार्य सविता तथा लखीसराय शाखा की प्राचार्या शांति सिंह ने प्रशिक्षण का संचालन करते हुए प्रतिनिधियों को नन्हें-मुन्नों में भाषा कौशल के विकास के विभिन्न आयामों के बारे में बताया. इसके पूर्व कार्यशाला का उद्घाटन डीएवी के निदेशक एसके झा ने किया. कार्यक्रम के दौरान शिक्षण अधिगम सामग्री व गतिविधि के उपयोग पर भी चर्चा हुई. कार्यशाला का संचालन में प्रोजेक्टर आदि का प्रयोग किया गया. इस कार्यशाला में झंझारपुर शाखा के प्राचार्य दीपक कुमार कर्ण, डुमरा के प्राचार्य वीरेंद्र कुमार, पुपरी शाखा के प्राचार्य प्रशांत गिरि के अलावा मोतिहारी, गोपालगंज, समस्तीपुर, सिवान, मोकामा आदि जिलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










