अनुबंध के कंप्यूटर शक्षिकों की सेवा हो नियमित

Published at :09 Jan 2016 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
अनुबंध के कंप्यूटर शक्षिकों की सेवा हो नियमित

अनुबंध के कंप्यूटर शिक्षकों की सेवा हो नियमित दरभंगा. माध्यमिक विद्यालयों में अनुबंध पर कार्यरत शिक्षकों की बैठक में लंबित वेतन भुगतान एवं सेवा नियमित करने पर चर्चा हुई. श्रीपति कुमार झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में शनिवार को अनुबंध पर कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया […]

विज्ञापन

अनुबंध के कंप्यूटर शिक्षकों की सेवा हो नियमित दरभंगा. माध्यमिक विद्यालयों में अनुबंध पर कार्यरत शिक्षकों की बैठक में लंबित वेतन भुगतान एवं सेवा नियमित करने पर चर्चा हुई. श्रीपति कुमार झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में शनिवार को अनुबंध पर कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया गया. वक्ताओं का कहना है कि निजी कंपनियों की मनमानी के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है. वहीं दूसरी ओर सरकार कंप्यूटर शिक्षक बहाल करने जा रही है. बिहार माध्यमिक कंप्यूटर शिक्षक संघ ने पहले से कार्यरत सभी शिक्षकों की सेवा नियमित करने को आवश्यक बताया तथा इस मांग को लेकर कंप्यूटर शिक्षण बाधित करने तक की चेतावनी दी. बैठक में सचिव रितेश कुमार, अनंत शेखर झा, अरविंद कुमार, संतोष कु मार आदि कई शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन