दरभंगा डबल इंजीनियर मर्डर केस में संतोष झा की बहन मुन्नी देवी गिरफ्तार

दरभंगा : दरभंगा में कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो इंजीनियरों की पिछलों दिनों की गयी हत्या के मामले में आज संतोष झा की कथित बहन मुन्नी देवी गिरफ्तार करली गयी. मुन्नी के साथ उसका पति संजय लाल देव भी गिरफ्तार किया गया है. मुन्नी देवी बहेरी की प्रखंड प्रमुख है. वह घटना के दिन से ही […]
दरभंगा : दरभंगा में कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो इंजीनियरों की पिछलों दिनों की गयी हत्या के मामले में आज संतोष झा की कथित बहन मुन्नी देवी गिरफ्तार करली गयी. मुन्नी के साथ उसका पति संजय लाल देव भी गिरफ्तार किया गया है. मुन्नी देवी बहेरी की प्रखंड प्रमुख है. वह घटना के दिन से ही फरार थी. दोनों पति पत्नी की गिरफ्तारी दरभंगा स्टेशन के पास से की गयी है और एसएसपी एके सत्यार्थी ने इसकी पुष्टि की है.
मालूम हो कि संतोष झा उत्तर बिहार का कुख्यात अपराधी सरगनाहै औरउसकेखिलाफ कईमामलेहैं.वह जेल में बंद है और दो दिन पहले उसे गया जेल से भागलपुर जेल में शिफ्टकियागया है.इसहत्याकांडमें उसकी भूमिका की पुलिस जांच कर रही है.
मुन्नी देवी व उसके पति से पुलिस लहेरियासराय थाने में पूछताछ कर रही है. मालूम हो कि बिहार पुल निर्माण निगम लिमिटेड के बहेरी स्थित साइट पर तैनात दाे इंजीनियरों की 26 दिसंबर को एके 47 से गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इनका नाम ब्रजेश कुमार व मुकेश कुमार था. ये जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे वह 750 करोड़ रुपये काहै और उसका 10 प्रतिशत यानी 75 करोड़ रुपये उनसेवउनकी कंपनी से कमीशन मांगा जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










