कर्मचारी संघ ने की बैठक

कर्मचारी संघ ने की बैठक बिरौल : सीएचसी परिसर में बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक महासंघ के अध्यक्ष कृष्ण मोहन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान भविष्य निधि ,लंबित एसीपी, और कर्मचारी प्रदीप सहनी को तीन वर्ष से लंबित वेतन भुगतान के मामले पर चर्चा हुई. बाद में पीएचसी प्रभारी […]
कर्मचारी संघ ने की बैठक बिरौल : सीएचसी परिसर में बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक महासंघ के अध्यक्ष कृष्ण मोहन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान भविष्य निधि ,लंबित एसीपी, और कर्मचारी प्रदीप सहनी को तीन वर्ष से लंबित वेतन भुगतान के मामले पर चर्चा हुई. बाद में पीएचसी प्रभारी से संघ मिला. इस मामले पर पीएचसी प्रभारी बी.पी. द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में सिविल सर्जन को पत्राचार किया गया है. वहीं जिन कर्मचारियों को हड़ताल अवधिक का वेतन नहीं मिला है उसे अविलंब भुगतान किया जायेगा. मौके पर राधेश्याम झा ,अरूण कुमार झा, हरि सहनी ,दीपक कुमार ,संजीव कुमार ,मनोज कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थिति थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










