नये साल पर जुटनेवाली भीड़ को ले प्रशासन ने कसी कमर

Published at :30 Dec 2015 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
नये साल पर जुटनेवाली भीड़ को ले प्रशासन ने कसी कमर

नये साल पर जुटनेवाली भीड़ को ले प्रशासन ने कसी कमर बाबा कुशेश्वर मंदिर के पास वाहनों के प्रवेश पर रोकअतिक्रमकारियों को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटमसीसीटीवी से रखी जायेगी भीड़ पर नजरएसडीओ ने की न्यास समिति की बैठककुशेश्वरस्थान पूर्वी: नव वर्ष को लेकर न्यास समिति की बैठक प्रखण्ड मुख्यालय में एसडीओ सह न्यास समिति […]

विज्ञापन

नये साल पर जुटनेवाली भीड़ को ले प्रशासन ने कसी कमर बाबा कुशेश्वर मंदिर के पास वाहनों के प्रवेश पर रोकअतिक्रमकारियों को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटमसीसीटीवी से रखी जायेगी भीड़ पर नजरएसडीओ ने की न्यास समिति की बैठककुशेश्वरस्थान पूर्वी: नव वर्ष को लेकर न्यास समिति की बैठक प्रखण्ड मुख्यालय में एसडीओ सह न्यास समिति अध्यक्ष मो. शफीक की अध्यक्षता में की बुधवार को गयी. बैठक में कई अहम विषय पर चर्चा की गयी. मालूम हो की साल की पहली तारीख को बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर में हजारों की संख्या में शिव भक्त पूजा-अर्चना करने आते हंै. इससे स्थानीय बाजार से लेकर दर्शनिया तक काफी भीड़ रहा करती है. इससे लोगांे को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इस बाबत एसडीओ ने बताया कि बाजार में जितने भी लोग सड़क पर दुकान लगा कर अतिक्र मण किये हुए हंै जल्द ही अपनी दुकान को नाले के अन्दर कर लेने का अल्टीमेटम दे दिया गया है. अगर24 घंटे के भीतर अतिक्रमकारी नहीं हटेंगे तो उनपर कार्रवाई की जोयगी. साथ ही जाम की समस्या पर नकेल कसने के लिए इस अवधि में छोटे वाहनों क ा प्रवेश वर्जित रखा जायेगा. छोटी-बड़ी सभी गाडि़यों को आसमा पुल के पास ही रोक दिया जायेगा. वहीं एसडीओ ने ये भी बताया कि दूर-दराज से पूजा करने आनेवालों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिसर में एवं आस-पास सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जायेगी. बैठक में सीओ नरेन्द्र कुमार, स्थानीय थानाध्यक्ष व न्यास समिति के सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन