\\\\टं३३ी१त्र/ू/रस्वच्छता अभियान को ले चकाचक हो रहा समाहरणालय परिसर

\\\\टं३३ी१त्र/ू/रस्वच्छता अभियान को ले चकाचक हो रहा समाहरणालय परिसर \\\\टं३३ी१त्र/रजिला स्थापना दिवस पर चल रहा साफ-सफाईहो रही पिकदान और कूड़ेदान की व्यवस्थाफोटो- 11, 13 व 15परिचय- 11- समाहरणालय समीप बंद पड़ा सार्वजनिक शौचालय13- एनटीपीसी की ओर से बनाया गया शौचालय15- कोषागार के निकट नवनिर्मित शौचालय में लटक रहा तालादरभंगा : स्थापना दिवस समारोह को लेकर […]
\\\\टं३३ी१त्र/ू/रस्वच्छता अभियान को ले चकाचक हो रहा समाहरणालय परिसर \\\\टं३३ी१त्र/रजिला स्थापना दिवस पर चल रहा साफ-सफाईहो रही पिकदान और कूड़ेदान की व्यवस्थाफोटो- 11, 13 व 15परिचय- 11- समाहरणालय समीप बंद पड़ा सार्वजनिक शौचालय13- एनटीपीसी की ओर से बनाया गया शौचालय15- कोषागार के निकट नवनिर्मित शौचालय में लटक रहा तालादरभंगा : स्थापना दिवस समारोह को लेकर समाहरणालय परिसर की साफ-सफाई करायी जा रही है. दीवारों का रंग-रोगन चल रहा है. टूटे-फूटे शौचालयों को दुरु स्त कराया जा रहा है. साथ ही समाहरणालय परिसर में कूड़ेदान क ी व्यवस्था भी करायी जा रही है. ताकि यत्र-तत्र गंदगी न फैलायी जा सके. जिला के 142 वां स्थापना दिवस समारोह पर इसे स्वच्छता से जोड़कर मनाने का निर्णय लिया गया है. परिसर स्थित पौधों की हो रही कटनी-छंटनीबड़े-बड़े पौधों का रुप ले चुके झाडि़यों की कटाई-छंटाई का काम जोरशोर से जारी है. समाहरणालय के मुख्य भाग में बनाये गये पार्कों के घास की भी छंटाई की जा रही है. कटनी-छंटनी के बाद इन पार्कों का रुप निखर कर सामने आ रहा है.पिकदान और कूड़ेदानों की हो रही व्यवस्थास्वच्छता अभियान के रुप में मनाया जा रहा जिला स्थापना दिवस 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी को मनाया जायेगा. इसक ो लेकर जहां तहां व्याप्त गंदगी से निजात के लिए आहाते मंे पिकदान और परिसर में जगह जगह कूड़ेदान की व्यवस्था नगर निगम को करने का जिम्मा डीएम ने दिया है. कमरों की हो रही सफ ाई, कक्ष हो रहे चकाचकसाफ-सफाई हो रहे हैं, गंदी दीवारों को सफेदी कराकर चकाचक बनाया जा रहा है. वर्षों से गंदी कक्ष की दीवारों और कक्ष की सफाई से कमरा साफ-सुथरा बन गया है. कार्यालय मेंे करीने से फाइलों को सजाकर रखा जा रहा है. कर्मियों के टेबुल पर नामपट्टिका दुबारा सजने लगे हैं. यह माहौल स्वच्छता अभियान से बन गया है.शौचालय मेें तालाबंदी, भटक रहे लोगशौचालय एवं मूत्रालय की व्यवस्था समाहरणालय परिसर में पूर्व से सिर्फ अधिकारी वर्ग के लिए है. पुराना मीटिंग हॉल के ठीक पीछे एक अधिकारियों के लिए एक शौचालय पूर्व से है. जबकि दूसरा शौचालय जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वार के समीप है. जिसमेें ताला लगा है. और स्टीकर सटा है सिर्फ महिलाओं के लिए. लेकिन हकीकत यह है कि इस पर समाहरणालय स्थित आइटी कोषांग क ी महिला अधिकारी ने कब्जा जमा रखा है. जिससे इसका उपयोग अन्य महिला कर्मी नहीं कर पा रही. महिला कर्मी व अन्य पहुंचनेवाली महिलाओं ने इसे बड़ी समस्या बताकर कहा कि जब समाहरणालय का यह हाल है तो अन्य जगहों का क्या हेागा?नवनिर्मित शौचालय में कार्य है अधुरायूं तो परिसर में कोषागार के समीप दो नवनिर्मित शौचालय बंद पड़े हैं. बताया जा रहा है कि यहां बिजली एवं पानी का काम अधुरा है. इस वजह से इसे चालू नहीं किया जा सका है. मिली जानकारी के मुताबिक करीब छह माह पूर्व इसे पूर्ण निर्मित बताकर हैंडओवर किया जा चुका है. लेकिन हकीकत इसके उलट है. यहां न तो विद्युतीकरण हुआ है और न ही पानी का इतजाम. ईवीएम भवन से सटे है दो शौचालय नवनिर्मित ईवीएम भवन के सटे एनटीपीसी की ओर से दो शौचालय बनाकर रख छोड़ा है. भवन के पीछे भी शौचालय बनाये गये हैं, जो उपयोग में नहीं है. प्रभात खबर ने शौचालय एवं मूत्रालय की समस्या को बड़ी प्रमुखता से उठाया था. समाचार प्रकाशन के बाद शौचालय निर्माण की प्रक्रि या की शुरुआत तत्कालीन डीएम ने की थी. लेकिन मूत्रालय की अबतक कोई व्यवस्था नही ंहो सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










