प्रथम पेज के लिए :: दो इंजीनियरों की हत्या के बाद हरकत में आयी सरकार

Published at :27 Dec 2015 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
प्रथम पेज के लिए ::  दो  इंजीनियरों की हत्या के बाद हरकत में आयी सरकार

प्रथम पेज के लिए :: दो इंजीनियरों की हत्या के बाद हरकत में आयी सरकार तेज तर्रार पुलिस ऑफिसर शिवदीप लांडे ने शुरु की जांच आईजी ऑपरेशन सुशील कुमार खोपड़े ने अधिकारियों के साथ की बैठक दरभंगा : चुनाव के बाद सूबे में सड़क निर्माण कंपनी से जुड़े दो इंजीनियरों की दिनदहाड़े एके 47 से […]

विज्ञापन

प्रथम पेज के लिए :: दो इंजीनियरों की हत्या के बाद हरकत में आयी सरकार तेज तर्रार पुलिस ऑफिसर शिवदीप लांडे ने शुरु की जांच आईजी ऑपरेशन सुशील कुमार खोपड़े ने अधिकारियों के साथ की बैठक दरभंगा : चुनाव के बाद सूबे में सड़क निर्माण कंपनी से जुड़े दो इंजीनियरों की दिनदहाड़े एके 47 से हत्या कर दिये जाने की घटना ने सरकार के साथ साथ प्रशासनिक महकमें की भी नींद उड़ा दी है. घटना के बाद सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह हरकत में आ गये हैं. डीजीपी के निर्देश पर राज्य के तेज तर्रार पुलिस ऑफिसर एवं एसटीएफ के एसपी शिवदीप लांडे ने अपनी टीम के साथ शनिवार की देर रात दरभंगा पहुंचकर इस मामले की जांच की शुरु कर दी है. वहीं डीजीपी के निर्देश पर आईजी ऑपरेशन सुशील कुमार खोपड़े ने भी दरभंगा पहुंचकर पूरे घटना की जानकारी ली. उन्होंने वरीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से कहा कि जल्द ही इस घटना में शामिल अपराधियों को दबोच लिया जायेगा. इधर,डीआईजी उमाशंकर सुधांशु, एसएसपी एके सत्यार्थी समेत अन्य अधिकारी भी बहेड़ी थाना क्षेत्र के शिवराम पहुंचकर पूरे मामले की दूसरे दिन भी जांच की. डीआईजी और एसएसपी ने बहेड़ा थाना क्षेत्र के जरिसो स्थित कंपनी के प्लांट पर पहुंचकर काम ठप कर अपने अपने घर लौट रहे सड़क निर्माण कार्य से जुड़े कर्मियों एवं अधिकारियों को पूरी सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया. साथ ही काम करते रहने को भी कहा. हालांकि एक साथ दो इंजीनियर की दिनदहाड़े हत्या से खौफजदा अधिकांश कर्मी काम ठप कर अपने घर लौटने लगे हैं. इधर,घटना में शामिल अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने दबिश बढा दी है. इस क्रम में बहेड़ी प्रखंड के प्रमुख मुन्नी देवी के पति के भतीजे को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. बहेड़ी की प्रमुख मुन्नी देवी संतोष झा की बहन बतायी जाती है. पुलिस को शक है कि इस घटना को संतोष झा एवं मुकेश पाठक गैंग ने अंजाम दिया है. एसीटीएफ के द्वारा हर ऐंगल से इस घटना की तहकीकात की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन