डीएम ने किया पुष्प प्रदर्शनी का उदघाटन

Published at :27 Dec 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने किया पुष्प प्रदर्शनी का उदघाटन

डीएम ने किया पुष्प प्रदर्शनी का उदघाटन ओवर ऑल चैम्पियन रहे शिव भगवान गुप्ता वाह वाह से गूंजा टाउन हॉलफोटो संख्या- 01परिचय- पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन करते डीएम फोटो संख्या- 02परिचय- पुस्तक का लोकार्पण करते विधायक संजय सरावगी व अन्य फोटो संख्या- 03परिचय- प्रदर्शनी में उमड़ी लोगों की भीड़ फोटो संख्या- 04परिचय- सजा कैकटस का […]

विज्ञापन

डीएम ने किया पुष्प प्रदर्शनी का उदघाटन ओवर ऑल चैम्पियन रहे शिव भगवान गुप्ता वाह वाह से गूंजा टाउन हॉलफोटो संख्या- 01परिचय- पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन करते डीएम फोटो संख्या- 02परिचय- पुस्तक का लोकार्पण करते विधायक संजय सरावगी व अन्य फोटो संख्या- 03परिचय- प्रदर्शनी में उमड़ी लोगों की भीड़ फोटो संख्या- 04परिचय- सजा कैकटस का पौधा फोटो संख्या- 05परिचय- सजी फूलों की बगिया दरभंगा. डीएम बालामुरू गन डी ने रविवार को उतर विहार हार्टिकलचर सोसाईटी का टाउन हाल में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी का उदघाटन किया. वे इस मौके पर कुछ नहीं कहे . लेकिन पुष्प प्रदर्शनी का भव्य और रंग विरंगें फूलों का संगम देख चकित थे. एक फूलों के कई ब्रांच देख वे थक नहीं रहे थे. पौधों पर उनकी निगाहें टिकी की टिकी रह जाती थी. इसके पूर्व वे बीती रात परिवार के साथ यहां आए थे. इस औपचारिक बातचीत में डीएम ने कहा कि दक्षिण भारत में इस तरह के एक या दो आयोजन देखे थे. लेकिन इस तरह का आयोजन इधर उन्होनें पहली बार देखा है. यह आयोजन शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने का बेहतर प्रयास है. इसके लिए समिति के लोग बधाई के पात्र हैं. वे यहां करीब एक घंटा थे.पुरस्कार वितरण समारोह आयोजितपुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष डॉ लता खेतान ने कहा कि उनके समिति का मुख्य उद्देश्य शहर हो या घर सभी जगह फूलों की खुशबू रहे. इसके प्रति लोगों का आकर्षण बढ़े. मुख्य अतिथि डॉ. एसएच झा ने लोगों से प्रौधों से लगाव रखने की अपील की. अतिथि नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि यह आयोजन मिथिला की पहचान है. इसके सहयोग के लिए वे हमेशा तत्पर रहेगें. मेयर गौड़ी पासवान ने कहा कि यह आयोजन जिला की शान है. ये हुए पुरस्कत पुष्प प्रदर्शनी के पांचवी बार ओवर ऑल चैम्पियन शिव भगवान गुप्ता बने. उपविजेता डॉ. उषा झा और चौथे स्थान पर महेन्द्र पासवान रहे. इसके अलावा 19 अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कार दिए गए. इसके साथ ग्रीन थम्ब अवार्ड डॉ. केएनपी सिन्हा, डॉ. आरबी खेतान और डॉ. राज अरोड़ा को दिया गया. इसके साथ डॉ. बीएन मिश्रा अवार्ड से 10, सरिता पोद्दार मेमोरियल अवार्ड पांच और केशव देव मुरारका एम अवार्ड नौ प्रतिभागियों को दिया गया. राजेश परशुरामपूरिया एम अवार्ड तीन और बीपी अवार्ड दो लोगों को भी दिया गया. सदभावना व सहयोग के लिए ग्रीन एचीवर अवार्ड डॉ. बीएन मिश्रा को दिया गया. फुलों की बगियां में सेल्फी की धूमटाउन हाल 179 प्रतिभागियों के करीब दो हजार पौधे थे. रंग बिरंगें फूलों की महक, फूलों से सजे गमले और फूलों से बना हाथी लोगों का आकर्षण का केन्द्र बना रहा. बूढ़े हो या जवान फूलों के सामने फोटो खिचाने और सेल्फी लेने से चुक नहीं रहे थे. बच्चे चहकते और फुदक फुदककर गमलों के सामने फोटो खिंचवाने में मशगुल थे. एक ही फूल के कई वेराइटी देख लोग चकित थे. इस जिले में भी ऐसे फूलों का क्लेक्शन है यह काबिले तारीफ है. टिकट के बावजूद लोगों का हुजूम थमने का नाम नहीं ले रहा था. आयोजक लोगों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे. टाउन हॉल और इसके परिसर के आसपास का क्षेत्र मेला में तबदील हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन