चौथी बार उपेन्द्र बने राजद के प्रखंड अध्यक्ष

Published at :27 Dec 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
चौथी बार उपेन्द्र बने राजद के प्रखंड अध्यक्ष

चौथी बार उपेन्द्र बने राजद के प्रखंड अध्यक्ष फोटो::::::22निर्वाचित होने के बाद माला पहनाते कार्यकर्ता. कुशेश्वरस्थान पूर्वी : राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव रविवार को शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुआ. पार्टी की ओर से निर्वाची पर्यवेक्षक राजा पासवान की देखरेख में सर्व सम्मति से उपेंद्र मुखिया को लगातार चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुना गया. […]

विज्ञापन

चौथी बार उपेन्द्र बने राजद के प्रखंड अध्यक्ष फोटो::::::22निर्वाचित होने के बाद माला पहनाते कार्यकर्ता. कुशेश्वरस्थान पूर्वी : राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव रविवार को शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुआ. पार्टी की ओर से निर्वाची पर्यवेक्षक राजा पासवान की देखरेख में सर्व सम्मति से उपेंद्र मुखिया को लगातार चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुना गया. उपस्थित लोगों ने उपेन्द्र मुखिया का समर्थन किया. निर्वाची पदाधिकारी श्री पासवान ने अध्यक्ष उपेन्द्र मुखिया को माला पहनाया और अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र दिया. मौके पर सहायक निर्वाची अधिकारी किशोर कुमार प्रजापति, गनौरा के रामोतार यादव ,चन्द्र वली यादव, अवधेश यादव, छेदीलाल उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन